Mirzapur The Movie: बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं Kaleen Bhaiya, रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म, जानिए कितने लगे कट?

बड़े पर्दे पर कालीन भैया और पंडित ब्रदर्स के बीच फिर मचेगा भौकाल. 'मिर्जापुर: द मूवी' को सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट मिल गया है। जानिए फिल्म में क्या नया देखने को मिलेगा.

Mirzapur: The Movie Cleared CBFC Certification: पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में पंडित भाइयों और कालीन भैया के बीच शुरू हुई दुश्मनी की कहानी को दिखाया जाएगा. रिलीज से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी मिल गई है. खबरों के मुताबिक, फिल्म में सेंसर बोर्ड ने बहुत कम बदलाव किए हैं  और इस फिल्म को A सर्टिफिकेट भी मिला है.

Mirzapur: The Movie Cleared By CBFC Certification: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिली CBFC की मंजूरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC ने इसे बहुत कम बदलावों के साथ सर्टिफिकेट दिया है. इसका मतलब है कि दर्शकों को फिल्म में वही अंदाज देखने को मिलेगा, जिसकी उम्मीद वे मेकर्स से कर रहे हैं.फिल्म में ‘मिर्जापुर’ की तरह ही क्राइम, एक्शन और हिंसा का रंग देखने को मिलेगा.

">

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म में कोई बड़ा कट नहीं किया गया है और सिर्फ मामूली बदलाव किए गए हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और जितेंद्र कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. कहानी में गुड्डू और बबलू पंडित के कालीन भैया के साम्राज्य के खिलाफ खड़े होने की कहानी दिखाई जाएगी.

Mirzapur in Theatre: बड़े पर्दे पर दिखेगा ‘मिर्जापुर’ का वही अंदाज

‘मिर्जापुर’ अपनी दमदार कहानी, क्राइम और जबरदस्त हिंसा के लिए जानी जाती है और लोग काफी बेताब हैं इस  वेब सीरीज को बड़े पर्दे पर देखने के लिए. फिल्म का मकसद दर्शकों को ‘मिर्जापुर’ की दुनिया का एक बड़ा और सिनेमाई अनुभव देना है। इसमें पुराने किरदारों के साथ नई कहानी भी देखने को मिलेगी. यह भी पढ़ें: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित में संग्राम, देखें भौकाल मचाने वाला टीजर

मिर्जापुर द मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

Pankaj Tripathi on Mirzapur: The Movie: पंकज त्रिपाठी ने बताया थिएटर में देखने का अलग अनुभव

पंकज त्रिपाठी कालीन भैया उर्फ ने इस फिल्म को लेकर बताया कि थिएटर में दर्शकों के साथ फिल्म देखने का अनुभव काफी अलग होगा. उन्होंने कहा कि जब कोई फिल्म या परफॉर्मेंस कई लोग साथ बैठकर देखते हैं, तो उसका असर भी अलग होता है. उनके मुताबिक, ‘मिर्जापुर’ को अब तक लोग घर पर अकेले या कुछ लोगों के साथ देखते आए हैं, लेकिन फिल्म के साथ दर्शकों को थिएटर में एक शेयर और मजेदार अनुभव मिलेगा.

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि दुनिया और किरदार वही हैं, लेकिन इस बार कहानी नई है और इसे बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव ज्यादा शानदार होगा.

Mirzapur: The Movie Star Casts: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कौन-कौन आएगा नजर?

मिर्जापुर फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और यह फिल्म दर्शक 4 सितम्बर से  थिएटर में देख सकते हैं. फिल्म में उन्हीं किरदारों को दमदार तरीके से दिखाया जा रहा हैं. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु अपने किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं वहीं  इसके अलावा रसिका दुगल भी अपने पुराने किरदार में दिखाई देंगी.

">

सीरीज में बबलू पंडित का किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया था. हालांकि, फिल्म में यह भूमिका जितेंद्र कुमार निभा रहे हैं. वहीं, रवि किशन भी फिल्म में एक नए किरदार के साथ नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie: फुल मसाला एंटरटेनर और पैसा वसूल होगी… मुन्ना भैया ने बता दिया या कैसी होगी मूवी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >