सास से भी 1 साल बडे़ हैं मिलिंद सोमन, 26 साल के एज गैप की दिलचस्प लवस्टोरी

Milind Soman: मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में आ गयी है. हैरानी वाली बात यह है कि मिलिंद की उम्र उनकी सास से भी 1 साल अधिक है. इसको लेकर वे अक्सर ट्रोल होते रहे हैं. जानिए कौन हैं मिलिंद सोमन?

Milind Soman: सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर की लव स्टोरी अक्सर चर्चा में रहती है. दोनों के बीच 26 साल का उम्र का अंतर है, जिसकी वजह से उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हैरानी की बात यह है कि मिलिंद की उम्र उनकी सास यानी अंकिता की मां से भी एक साल अधिक है. हालांकि, तमाम ट्रोलिंग और सवालों के बावजूद इस कपल ने अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखा. अब अंकिता कोंवर ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी और शादी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं.

5 साल डेट करने के बाद की शादी

अंकिता कोंवर ने बताया कि उन्होंने और मिलिंद सोमन ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी. उनके मुताबिक, दोनों का मिलना पूरी तरह किस्मत का खेल था. उन्होंने कहा कि शुरुआत में उनकी मां को इस रिश्ते को लेकर थोड़ी परेशानी थी, लेकिन बाद में परिवार ने उनका साथ दिया. आज उनकी शादी को आठ साल पूरे हो चुके हैं और दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

नाइट क्लब में हुई थी पहली मुलाकात

अंकिता ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही आमतौर पर ऐसे क्लब में नहीं जाते, लेकिन उस दिन संयोग से दोनों वहां पहुंच गए थे. उन्होंने कहा कि वह उसी होटल में रुकी थीं, जहां मिलिंद सोमन भी ठहरे हुए थे. वह उन्हें पहले भी देख चुकी थीं, लेकिन कभी उनसे बात नहीं की थी. अंकिता ने बताया कि वह बचपन से मिलिंद सोमन की फैन थीं, खासकर उनके टीवी शो कैप्टन व्योम के समय से. लेकिन वह किसी स्टार को पब्लिक जगह पर जाकर परेशान करना पसंद नहीं करती थीं.

अचानक किया डांस का ऑफर

अंकिता ने आगे बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ सिर्फ 15 मिनट के लिए पब गई थीं. उनके पास उस समय फोन भी नहीं था. दोस्तों के कहने पर उन्होंने हिम्मत जुटाई और मिलिंद सोमन के पास जाकर उन्हें ‘हाय’ कहा. इसके बाद उन्होंने अचानक पूछ लिया कि क्या वे उनके साथ डांस करना चाहेंगे. अंकिता के मुताबिक, मिलिंद आमतौर पर डांस नहीं करते, लेकिन उस दिन उन्होंने डांस किया. इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में मिलिंद ने उन्हें अपना नंबर दे दिया.

एज गैप को लेकर हुई थी ट्रोलिंग

अंकिता ने बताया कि जब उन्होंने अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बताया तो शुरुआत में कुछ लोग घबरा गए थे. खासकर उनकी मां को एज गैप की वजह से चिंता हुई थी, क्योंकि मिलिंद सोमन उनकी मां से भी एक साल बड़े हैं. हालांकि, उनके पिता ने इस रिश्ते का पूरा समर्थन किया. अंकिता ने कहा कि रिश्तेदारों ने भी कई बार उनके माता-पिता से कहा कि यह रिश्ता सही नहीं है, लेकिन उनके परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया. अंकिता के मुताबिक, लोग भले ही उम्र के फासले की बात करें, लेकिन उनके और मिलिंद के बीच कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ. उनकी आपसी समझ और केमिस्ट्री ही उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है.

यह भी पढे़ं: लाइव कॉन्सर्ट में अचानक रोने लगीं सुनिधि चौहान, आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >