कौन हैं शोभिनव सत्या? जिन्होंने 'Hanuman Ansh में निभाया नीम करोली बाबा का रोल, डेब्यू फिल्म से ही बटोर रहे हैं सुर्खियां

1 / 7
कौन हैं शोभिनव सत्या? जिन्होंने 'Hanuman Ansh में निभाया नीम करोली बाबा का रोल, डेब्यू फिल्म से ही बटोर रहे हैं सुर्खियां
फुल स्क्रीन में देखें

शोभिनव सत्या, फोटो- इंस्टाग्राम

डिवोशनल फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा का किरदार निभाकर एक्टर शोभिनव सत्या छा गए हैं. CID के असिस्टेंट डायरेक्टर से लीड एक्टर बनने तक, जानिए शोभिनव के फिल्मी सफर और फिल्म की कहानी के बारे में.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

शोभिनव सत्या, फोटो : इंस्टाग्राम

कौन बने हैं फिल्म 'हनुमान अंश’ के नीम करोली बाबा

शोभिनव सत्या डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश में महान संत नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है, जिसके बाद उनके एक्टिंग की तारीफ हो रही है. यह फिल्म थिएटर में रिलीज हुई है और दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

शोभिनव सत्या, फोटो- इंस्टाग्राम

हनुमान अंश से किया डेब्यू

आपको बता दें, ‘हनुमान अंश’ से शोभिनव सत्या ने बतौर एक्टर फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया है. एक्टिंग में कदम रखने से पहले शोभिनव ने कैमरे के पीछे रहकर फिल्ममेकिंग सीखी है.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

शोभिनव सत्या, फोटो- इंस्टाग्राम

कैमरे के पीछे से शुरू किया था करियर

उन्होंने साल 2019 की वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में ट्रेनी असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया और टीवी के लोकप्रिय शो 'सीआईडी' (CID) में भी सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

शोभिनव सत्या, हनुमान अंश का दृश्य. फोटो- इंस्टाग्राम

सादगी और टैलेंट देखकर मिला नीम करोली बाबा का रोल

फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने उनकी सादगी और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें इस किरदार के लिए चुना. रोल की तैयारी के लिए उन्होंने नीम करोली बाबा के व्यक्तित्व और आध्यात्मिक सोच को समझने की कोशिश की और इस किरदार को बखूबी समझ कर ढल गए.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

शोभिनव सत्या, हनुमान अंश का दृश्य, फोटो- इंस्टाग्राम

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के अकबरपुर के लक्ष्मण नारायण शर्मा से महान संत 'नीम करोली बाबा' बनने तक की आध्यात्मिक यात्रा और व्यक्तित्व को लेकर है. यह फिल्म उनकी ही जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म ने 47 करोड़ कमा लिए हैं और आगे और कमाने की उम्मीद है

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

नीम करोली बाबा, फोटो- इंस्टाग्राम

नीम करोली बाबा के बारे में

नीम करोली बाबा ( (महाराज जी) को हनुमान का अंश कहा जाता था. उनको चमत्कारी बाबा भी कहा जाता था. आज भी उत्तराखंड स्थित उनका कैंची धाम, जो की नीम करोली बाबा के आश्रम से जाना जाता है और, जिसकी स्थापना 1960 के दशक में नीम करौली बाबा ने की थी, विश्वभर में आस्था और शांति का प्रमुख केंद्र है. लोग दूर- दूर- से वहां दर्शन करने को जाते हैं और आशीर्वाद पाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >