Thor: Love And Thunder: एक्शन-इमोशन के जबरदस्त तड़के के साथ ‘थोर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज,ऐसी होगी फिल्म

मार्वल स्टूडियोज फिल्म ‘थॉर’ का चौथा पार्ट थॉर: लव एंड थंडर का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

मार्वल स्टूडियोज फिल्म ‘थॉर’ का चौथा पार्ट थॉर: लव एंड थंडर (Thor: Love And Thunder) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ऑस्कर विजेता तायका वेट्टी की ओर से निर्देशित, फिल्म में फैंस के पसंदीदा एवेंजर थॉर उर्फ ​​क्रिस हेम्सवर्थ के साथ-साथ एक टेसा थॉम्पसन, नताली पोर्टमैन और क्रिश्चियन बेल हैं. मार्वल स्टूडियोज की ये फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 8 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. ट्रेलर की शुरुआत ‘गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी’ के सबसे फेवरेट कैरेक्टर कॉर्ग के साथ होती है. 2 मिनट के ट्रेलर में इमोशनल टच के साथ-साथ भरपूर एक्शन भी है. इस फिल्म से क्रिस हेम्सवर्थ ‘गॉड ऑफ थंडर’ कमबैक कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >