March OTT Releases: मार्च में नहीं मिलेगी बिलकुल फुरसत! गदर काटने आ रही ये फिल्में-सीरीज

March OTT Releases: मार्च का महीने एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. इस महीने एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज आपका मनोरंजन करने को तैयार है.

March OTT Releases: फरवरी पूरा एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा. इस महीने सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुईं, जिनमें छावा, आश्रम 3 पार्ट 2 और अन्य का नाम शामिल है. ऐसे में इसी सिलसिले को बरकरार रखते हुए मार्च के महीने में कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं. इनमें आपको एक्शन-थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर कॉन्टेंट शामिल हैं. अगर आप भी इन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.

विद लव मेघन (With Love, Meghan)

विद लव मेघन वेब सीरीज 4 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसमें मिंडी कलिंग, रॉय चोई, एलिस वाटर्स और प्रिंस हैरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

नादानियां (Nadaaniyan)

लवयापा करने के बाद एक्ट्रेस खुशी कपूर अपनी नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘नादानियां’ से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है. इस फिल्म से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान डेब्यू कर रहे हैं, जो 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

डिलीशियस (Delicious)

डिलीशियस एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वैलेरी पचनेर, फाहरी यार्डिम, कार्ला डियाज, नैला शुबर्थ, कैस्पर हॉफमैन और जूलियन डी सेंट-जीन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

दोपहिया (Dupahiya)

अगर आपको पंचायत सीरीज पसंद आई थी, तो आपको दोपहिया जरूर देखना चाहिए. इस वेब सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आएंगे, जो एक मोटरसाइकल की चोरी होने की मनोरंजक कहानी को पेश कर रहे हैं. यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 7 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

द वेकिंग ऑफ अ नेशन (The Waking of A Nation)

‘द वेकिंग ऑफ अ नेशन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 7 मार्च को रिलीज हो रही है. इसमें एक कोर्ट रूम और जलियांवाला बाग हत्याकांड के दौरान हुए दंगों की झलक को दर्शाया गया है.

रेखाचित्रम (Rekhachithram)

रेखाचित्रम एक सस्पेंस-क्राइम और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है, जो 7 मार्च को सोनी लिव पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में आसिफ अली और अनस्वरा राजन लीड रोल में नजर आएंगे.

बी हैप्पी (Be Happy)

अभिषेक बच्चन की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘बी हैप्पी’ 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, जिसमें नोरा फतेही और इनायत वर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगे.

Prabhat Khabar Premium Story: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >