मुंबई के बांद्रा में समुद्र किनारे स्थित शाहरुख खान के मशहूर बंगले ‘मन्नत’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस आइकॉनिक प्रॉपर्टी में रेनोवेशन का काम चल रहा है. मन्नत के पिछले हिस्से में कुछ और मंजिलें जोड़ी जा रही हैं.
Mannat Renovation Work: मन्नत में चल रहा है रेनोवेशन, परिवार हुआ शिफ्ट
इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक मन्नत के पिछले हिस्से, में कुछ और मंजिलें जोड़ी जा रही हैं. मन्नत में निर्माण और रेनोवेशन का काम चलने की वजह से शाहरुख खान और उनका परिवार फिलहाल बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित ‘पूजा कासा’ नाम के लग्जरी डुप्लेक्स में रह रहा है. यह प्रॉपर्टी फिल्म निर्माता वाशु भगनानी की बताई जाती है. शाहरुख की पत्नी गौरी खान, बेटे आर्यन और अबराम के साथ बेटी सुहाना खान भी फिलहाल इसी घर में रह रहे हैं. शाहरुख खान ने मन्नत में दो अतिरिक्त मंजिलें जोड़ने के लिए आवेदन किया है. इस विस्तार के बाद प्रॉपर्टी का निर्मित क्षेत्र करीब 616.02 वर्ग मीटर तक बढ़ सकता है. इस पूरे रेनोवेशन और विस्तार पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. मन्नत एक हेरिटेज प्रॉपर्टी है और समुद्र के बेहद करीब स्थित है. ऐसे में इसके विस्तार के लिए महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण यानी एमसीजेडएमए से जरूरी मंजूरी ली जा रही है.
Shah Rukh Khan’s First Mumbai Home: शाहरुख के पहले मुंबई वाले घर का भी होगा रीडेवलपमेंट
आनंद पंडित की कंपनी सिर्फ मन्नत के रेनोवेशन का काम नहीं कर रही है. उनकी कंपनी बांद्रा स्थित शाहरुख खान की एक और पुरानी प्रॉपर्टी के रीडेवलपमेंट से भी जुड़ी है. यह वही घर है, जिसे शाहरुख ने मुंबई आने के बाद खरीदा था. यह 4बीएचके फ्लैट ‘श्री अमृत सोसाइटी’ में स्थित है. दिल्ली से मुंबई आने और साल 1991 में गौरी खान से शादी के बाद शाहरुख ने यह घर खरीदा था. बाद में साल 2001 में मन्नत में शिफ्ट होने के बाद भी उन्होंने इस फ्लैट को अपने पास रखा और इसे किराए पर दे दिया था.
Shah Rukh Khan’s Special Connection: श्री अमृत सोसाइटी से है शाहरुख का खास कनेक्शन
आनंद पंडित के मुताबिक, कार्टर रोड पर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत के दौरान श्री अमृत सोसाइटी का जिक्र हुआ था. जब शाहरुख खान को इस प्रोजेक्ट के बारे में पता चला, तो वह काफी उत्साहित हुए. उन्होंने बताया कि यह मुंबई में उनका पहला घर था. इसके बाद शाहरुख ने खुद सोसाइटी के चेयरमैन से बातचीत की और इस प्रोजेक्ट को लोटस डेवलपर्स को सौंपने के लिए कहा. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस प्रॉपर्टी से शाहरुख का कितना पुराना और खास जुड़ाव है.
Redevelopment Update: रीडेवलपमेंट के बाद और बड़ा होगा शाहरुख का फ्लैट
श्री अमृत सोसाइटी के रीडेवलपमेंट के बाद शाहरुख खान को करीब 2,800 वर्ग फीट का नया 4बीएचके सी-फेसिंग फ्लैट मिल सकता है. यह उनके पुराने फ्लैट के मुकाबले करीब 155 प्रतिशत बड़ा होगा. बताया जा रहा है कि नया फ्लैट साल 2027 तक तैयार हो सकता है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 42 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यानी शाहरुख खान की इस पुरानी प्रॉपर्टी को रीडेवलपमेंट के बाद न सिर्फ नया रूप मिलेगा, बल्कि इसकी जगह एक ज्यादा बड़ा और लग्जरी सी-फेसिंग घर भी तैयार होगा.
King Movie: ‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान का बड़े पर्दे पर थियेट्रिकल डेब्यू होने वाला है. फिल्म में शाहरुख एक अनुभवी हिटमैन की भूमिका में दिखाई देंगे, जो एक युवा लड़की की सुरक्षा करता है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’
ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता
