TMKOC: असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश हैं ‘माधवी भाभी’, कुछ ऐसी है लाइफस्टाइल

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के सबसे फेमस और पॉपुलर कॉमेडी शो में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सबको खूब पसंद आता है. इस सीरियल का हर किरदार लोगों के दिल में बसता है. शो में गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेटरी और ट्यूशन टीचर आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी माधवी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) का प्यारा अंदाज सबको भाता है. लेकिन असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड है और आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है.

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के सबसे फेमस और पॉपुलर कॉमेडी शो में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सबको खूब पसंद आता है. इस सीरियल का हर किरदार लोगों के दिल में बसता है. शो में गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेटरी और ट्यूशन टीचर आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी माधवी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) का प्यारा अंदाज सबको भाता है. लेकिन असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड है और आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है. ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें उनके बारे में आपको बताते है…

Also Read: TMKOC: शुरुआती दिनों में ‘दयाबेन’ ने इस बी-ग्रेड फिल्म में किया था काम, क्या आप जानते हैं?

शो में मराठी महिला का है किरदार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोनालिका एक मराठी महिला का रोल निभा रहीं हैं और असल जिंदगी में भी माधवी मराठी परिवार से है. तारक मेहता से माधवी 11 साल से जुड़ी हुई हैं. शो में वो सिंपल किरदार में नजर आती हैं और साड़ी पहने दिखती हैं. उनकी सादगी लोगों को बहुत पसंद आती है. सीरियल में वो अचार-पापड़ का बिजनेस भी करती हैं.

शो में काम करने का लेती है इतने रुपये

शो के कारण माधवी आज घर-घर में जानी जाती है. इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनालिका को तारक मेहता में एक्टिंग करने का हर दिन के हिसाब से 25 हजार रुपये चार्ज करती हैं. वहीं, अलग- अलग आउटफिट्स में फोटोशूट कराने का शौक रखने वाली सोनालिका गाड़ियों की भी बेहद शौकीन है. कुछ समय पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की जिसमें वो अपनी नई गाड़ी के बगल में खड़ी दिखाई दे रही है.

मराठी फिल्म से शुरूआत

बता दें कि सोनालिका जोशी का जन्म महाराष्ट्र में 5 जून 1976 में हुआ था. सोनालिका ने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी. इसके अलावा सोनालिका कई मराठी फिल्मों और कई विज्ञापनों में भी काम किया है.

असल जिंदगी में बोल्ड है एक्ट्रेस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भाभी बहुत धार्मिक है, लेक��न असल जिंदगी में वो बेहद बोल्ड है. अक्सर एक्ट्रेस अपनी बोल्ड तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है. सोनालिका फिलहाल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं. उनके पति का नाम समीर जोशी है उनकी एक बेटी आर्या जोशी है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >