Legally Veer Movie: कोर्टरूम ड्रामा में मिलेगा एंटरटेनमेंट, फिल्म का धांसू ट्रेलर आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Legally Veer Movie: क्राइम थ्रिलर लीगली वीर का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है. इसमें न्याय, मुक्ति और व्यक्तिगत परिवर्तन की कहानी देखने को मिलती है.

Legally Veer Movie: क्राइम थ्रिलर की क्लाइमैक्स और एंडिंग जबरदस्त होती है. अगर आप भी ऐसी एक अच्छी फिल्म की तलाश में है, तो लीगली वीर आपके लिए परफेक्ट है. मोस्ट अवेटेड मूवी का धांसू ट्रेलर मेकर्स की ओर से जारी कर दिया गया है. कहानी न्याय, मुक्ति और व्यक्तिगत परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूमती है और यह 7 मार्च 2025 को सिनेमघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में वीर रेड्डी, प्रियंका रेवरी और थनुजा पुथुस्वामी जैसे कलाकारों की टोली है.

लीगली वीर का धांसू ट्रेलर आउट

लीगली वीर का ट्रेलर वीर रेड्डी के जीवन की झलक पेश करता है, जो एक महत्वाकांक्षी प्रोफेशनल हैं और अपने अलग हुए पिता से सुलह करने के लिए भारत लौटता है. उसका सफर तब अप्रत्याशित मोड़ ले लेता है, जब वह एक जूनियर वकील की हत्या की जांच में उलझ जाता हैं, जिससे उसकी नैतिकता और कर्तव्य को लेकर धारणाएं चुनौतीपूर्ण बन जाती हैं.

कब रिलीज होगी लीगली वीर

फिल्म का निर्देशन रवि गोगुला ने किया है और यह 7 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है. इसका निर्माण शांथम्मा मलिकीरेड्डी ने किया है, जबकि सह-निर्माता अनिल साबले हैं. लीगली वीर एक तीव्र कोर्टरूम ड्रामा है, जो न्याय प्रणाली की जटिलताओं और सत्य की खोज में लगे लोगों के संघर्ष को उजागर करता है. वीर रेड्डी के लिए यह प्रोजेक्ट उनके दिवंगत पिता को समर्पित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: शुक्रवार का दिन होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, 7 नई फिल्में-वेब सीरीज होगी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >