किडनैपिंग के चक्कर में मर्डर केस में फंसी परी, क्या तुलसी बचा पाएगी अपनी बेटी को?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बड़ा हंगामा होने वाला है. एक तरफ तुलसी की बेटी परी मर्डर केस में जेल जा रही है, तो दूसरी तरफ रणविजय ने गलती से अजय के बेटे सनी को किडनैप कर लिया है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो की कहानी में अब एक ऐसा मोड़ आने वाला है, जो वीरानी परिवार की खुशियों को नजर लगा देगा. जहां एक तरफ मिहिर और तुलसी की दोबारा शादी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी परी एक बड़ी मुसीबत में फंसने वाली है. आने वाले एपिसोड में दर्शकों को कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

रणविजय का किडनैपिंग प्लान और सनी की किडनैपिंग

शो में विलेन रणविजय अब बदला लेने के लिए गलत रास्तों का सहारा ले रहा है. उसने वीरानी परिवार को परेशान करने के लिए गरिमा को किडनैप करने का प्लान बनाया था. लेकिन उसके आदमियों ने गलती कर दी और गरिमा की जगह अजय के बेटे सनी को उठा लिया. जैसे ही परी को सनी की किडनैपिंग का पता चलता है, वह अपनी मां तुलसी और मिहिर की शादी छोड़कर अजय के साथ उसे बचाने निकल पड़ती है. रणविजय अब सनी को छोड़ने के बदले पैसों की मांग कर रहा है.

सलाखों के पीछे जाएगी परी

कहानी में सबसे बड़ा धमाका तब होगा जब पुलिस शांतिनिकेतन पहुंचेगी. पुलिस परी को रणविजय के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार करने आएगी. अभी तक यह राज है कि सच में परी ने कत्ल किया है या नहीं. उसे किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. अपनी बेटी को पुलिस के हाथों ले जाते देख तुलसी बुरी तरह टूट जाएगी. हालांकि, अजय इस मुश्किल घड़ी में परी का पूरा साथ देता नजर आएगा.

शांतिनिकेतन पहुंचेगा रियांश, खुलेंगे पुराने राज

इधर रियांश अपने पिता अंश से जुड़े सवालों के जवाब ढूंढते हुए शांतिनिकेतन तक पहुंच जाएगा. वहां उसकी मुलाकात तुलसी से होगी. रियांश को अब तक यह नहीं पता है कि उसका असली परिवार कौन है और वह किन लोगों के बीच आ गया है. अब देखना यह होगा कि क्या तुलसी उसे पूरे घर से मिलवाएगी. साथ ही सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रियांश को कभी यह पता चल पाएगा कि उसके पिता को गोली खुद तुलसी ने ही मारी थी.

यह भी पढ़ें: अरमान के साथ गद्दारी पर भड़की अभीरा, कृष को सबके सामने लगाई फटकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >