Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में होगी ‘कहानी घर घर की’ के ओम और पार्वती की एंट्री, देखने को मिलेगा रीयूनियन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल कहानी घर घर की के ओम और पार्वती की एंट्री क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में जल्द ही होने वाली है. फैंस ये जानकर काफी उत्साहित हो जाएंगे. सीरियल में मिहिर और तुलसी मुख्य किरदार निभाते हैं.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो में तुलसी और मिहिर के बच्चों पर कहानी फोक्सड है. इसके अलावा नोइना की एंट्री से भी कहानी में नया ट्विस्ट आया है. एकता कपूर का शो हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 शोज में रहता है. अब सीरियल में कहानी घर घर की ओम और पार्वती एंट्री लेने वाले हैं. जी हां, ओम यानी किरण करमरकर और पार्वती यानी साक्षी तंवर सीरियल में आएंगे.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी कहानी घर घर की के ओम-पार्वती की एंट्री

साल 2000 की सुपरहिट सीरियल कहानी घर घर की के मुख्य किरदार साक्षी तंवर और किरण करमरकर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में प्रवेश करने वाले हैं. ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, साक्षी और किरण क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में कैमियो रोल निभाने वाले हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार, ”ओम और पार्वती की एंट्री काफी दिलचस्प तरीके से होगी. एक प्रॉपर्टी है जिसके मालिकाना हक के कागजात एक अग्रवाल दंपत्ति के पास हैं. मिहिर इस कपल को अपने घर बुलाएगा और इस तरह से ओम और पार्वती शांति निकेतन आएंगे. दोनों कुछ एपिसोड्स में नजर आएंगे.”

जानें सीरियल में क्या दिखाया गया

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आपने देखा कि रणविजय, मिहिर के सामने अपनी जॉब खोने के बारे में बात करता है. वह कहता है कि फिलहाल वह परी की अभी देखभाल नहीं कर सकता. नोइना और मिहिर उसकी ईमानदारी से काफी इम्प्रेस होते हैं. नोइना, रणविजय की तारीफ़ करते हुए कहती है कि हर लड़की को उसके जैसा जीवनसाथी मिलना सौभाग्य की बात है. नोइना उसे उसी वक्त जॉब ऑफर करती है. तुलसी इस शादी के लिए नहीं मानती. वह कहती है कि रणविजय उनसे कुछ छिपा रहा है. परी अपनी मां से पूछती है कि वह उसकी खुशियों के बीच बार-बार क्यों आ जाती है. तुलसी कहती है कि वह अपनी बेटी की शादी एक गलत लड़के से नहीं होने दे सकती.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर की जोड़ी की तुलना शाहरुख खान-काजोल से करने पर अमर उपाध्याय ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >