Kumkum Bhagya 12 March 2020 Preview: होली पर प्राची-रणबीर आये करीब, अब मिट जाएंगी दूरियां ?

Kumkum Bhagya 12 March 2020 Preview- कुमकुम भाग्य का अगला एपिसोड काफी रोचक होने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जायेगा कि प्राची का प्रज्ञा के साथ बहस होता है.

Kumkum Bhagya 12 March 2020 Preview: कुमकुम भाग्य का अगला एपिसोड काफी रोचक होने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जायेगा कि प्राची का प्रज्ञा के साथ बहस होता है. प्राची प्रज्ञा से कहती है कि अगर वह होली पार्टी में आने का फैसला करती है तो वह रणबीर और माया की शादी होने से रोकने में मदद कर सकती है.

वह आगे कहती है कि यह उस विशेष योजना के कारण है कि रणबीर अब माया से जुड़ने के लिए मजबूर हो रहा है. दूसरी ओर, होली के दौरान रणबीर और प्राची एक दूसरे के करीब आ जाते है. प्राची रणबीर को रंग लगाती है और इस बीच रणबीर प्राची को प्यार से देखता है और प्राची भी रणबीर को उतने ही प्यार से देखती है. दोनों के बीच दूरियां अब मानो खत्म हो रही है.

आगे अब शो में देखना दिलचस्प होगा की इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती है या फिर कोई नयी परेशानी आती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >