Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3: शहीर शेख और एरिका फर्नांडिस स्टारर शो हो रहा ऑफ एयर? सामने आई बड़ी वजह

टीवी एक्टर शहीर शेख और एरिका फर्नांडिस स्टारर कुछ रंग प्यार के ऐसे भी ऑफ एयर होने जा रहा है. शो में देव और सोनाक्षी के रोल को फैंस काफी पसन्द करते है.

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3: सोनी टीवी का सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी तीसरे सीजन के साथ कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ था. शो में शहीर शेख ‘देव’ और और एरिका फर्नांडिस ‘सोनाक्षी’ का रोल प्ले कर रही हैं. हालांकि ऐसी खबरें थी कि एक्ट्रेस शो छोड़ सकती है. अब ताजा अपडेट के अनुसार शो ऑफ एयर हो रहा है.

एरिका फर्नांडिस को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें थी कि वो सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी को अलविदा कह सकती है. हालांकि इसपर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी बनाए रखा और ना ही इसके बारे में अभी तक कुछ कहा. अब शो को लेकर कहा जा रहा कि ये ऑफ एयर हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CRxuzVAMDxt/

टाइम्स ऑफ इंडिया को करीबी सूत्रों ने बताया कि कुछ रंग प्यार के इस महीने के अंत तक खत्म हो जाएगा. यह सीजन छोटा था, लेकिन यह किसी शो के तीसरे सीजन के ऑन एयर होने वाले पहले सीजन में से एक था.

Also Read: Malaika Arora Birthday: जब मलाइका अरोड़ा ने करीना को बताया था-अरबाज से तलाक लेने से एक रात पहले क्या हुआ था

शहीर शेख और एरिका फर्नांडिस काफी बिजी चल रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, शहीर के पास कई म्यूजिक वीडियो और शो है जबकि एरिका के पास भी कई सारे प्रोजक्ट्स है. बता दें कि एरिका और शहीर को इस शो से काफी लोकप्रियता मिली हैं. दोनों की जोड़ी शो में फैंस को काफी पसन्द आती है. शो का पहला और दूसरा सीजन काफी हुट हुआ था.

एरिका इससे पहले स्‍टार प्‍लस के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में प्रेरणा के रोल में नजर आई थी. शो में उनके अपोजिट पार्थ सामथान ने अनुराग का किरदार निभाया था. वहीं शहीर शेख कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस हिना खान के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिखे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >