Kapil Sharma Show में सुनील ग्रोवर की वापसी पर कृष्णा अभिषेक ने दिया हिंट, बोले- मजा आएगा जब हम…

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के साथ अपने झगड़े के कारण शो में वापस नहीं लौटे. दोनों के बीच दूरियां अभी तक खत्म नहीं हुई. सुनील शो में डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी के रोल में दिखाई देते थे.

सुनील ग्रोवर ने कुछ साल पहले द कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) को अलविदा कह दिया था. हालांकि फैंस उन्हें शो में काफी मिस करते हैं. हर बार उनके चाहने वाले यही सवाल करते हैं कि वो कब शो में दोबारा आएंगे. इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई बार कई तरह की खबरें आती रहती है. लेकिन अभी तक सुनील ने शो में वापसी नहीं की है. अब कृष्णा अभिषेक ने कपिल शो में सुनील की वापसी को लेकर बात की.

कपिल शर्मा शो में होगी सुनील ग्रोवर की वापसी?

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के साथ अपने झगड़े के कारण शो में वापस नहीं लौटे. दोनों के बीच दूरियां अभी तक खत्म नहीं हुई. सुनील शो में डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी के रोल में दिखाई देते थे. अब इंस्टैंट बॉलीवुड से बातचीत में कृष्णा से पूछा गया कि क्या सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में वापसी करेंगे. इसपर उन्होंने कहा, क्यों नहीं?

मजा आएगा जब हम सब लोग स्टेज…

आगे कृष्णा अभिषेक ने कहा, क्यों नहीं होगी? वो उनके ऊपर है. वो भी बड़े कमाल के कलाकार हैं. सुनील का मैं बहुत बड़ा फैन हूं. सुनील बहुत अच्छा परफॉर्म करते हैं. मजा आएगा जब हम सब लोग स्टेज पर होंगे एक दिन, भगवान करें आए. मैं बहुत पॉजिटिव हूं और ऐसा होना चाहिए.” बता दें कि इस सीजन शो में कृष्णा भी हाल में में लौटे है.

Also Read: The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की पहली सैलरी उड़ा देगी आपके होश, कॉमेडी किंग ने खुद किया खुलासा

कपिल शो होगा ऑफ-एयर?

हाल ही में यह खबर आई थी कि द कपिल शर्मा शो का चल रहा सीजन जून के महीने में ऑफ-एयर हो सकता है. हालांकि, अभी तक इस पर कोई स्पष्टता नहीं आई है. उसी को संबोधित करते हुए, कपिल ने हाल ही में ईटाइम्स से कहा, “अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है. हमें जुलाई में अपने लाइव इन टूर के लिए यूएसए जाना है और हम देखेंगे कि उस समय क्या करना है. ऐसा कहने के बाद भी वह बहुत दूर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >