Krushna Abhishek का असली नाम जानते हैं आप, इस पॉपुलर एक्टर के चलते बदला था… जानें ये किस्सा

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर सपना बनकर द कपिल शर्मा शो में दर्शकों को खूब हंसाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर ने इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदला है.

Krushna Abhishek Birthday: लोकप्रिय कॉमेडियन, टेलीविजन होस्ट और अभिनेता कृष्णा अभिषेक 40 साल के हो गए हैं. भारत भर में एक घरेलू नाम, कृष्णा अभिषेक कॉमेडी सर्कस और द कपिल शर्मा शो जैसे हिट टीवी शो में अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं. अपनी कॉमिक टाइमिंग के अलावा, कृष्णा अपने डांस और सिंगिंग के लिए भी काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने बॉलीवुड के कई फ��ल्मों में काम किया है. आइये उनके जन्मदिन पर एक्टर की लाइफ से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं.

कृष्णा अभिषेक का क्या है असली नाम

कृष्णा का जन्म 30 मई 1983 को मुंबई, भारत में हुआ था. उन्होंने लोरेन हाई स्कूल यू.एस. में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह एक भारतीय अभिनेत्री हैं और वह कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी हैं. कृष्णा अभिषेक का असली नाम अभिषेक शर्मा था. दरअसल कॉमेडियन की मां अभिताभ बच्चन की बड़ी फैन है, ऐसे में उन्होंने जब अपने बेटे का नाम अभिषेक रखा, तो कॉमेडियन की मां ने भी बेटे का नाम अभिषेक रख दिया. हालांकि जब वह इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे तो मशहूर ज्योतिष की सलाह नाम बदल लिया और कृष्णा अभिषेक कर लिया.

मामा गोविंदा संग लड़ाई को लेकर सुर्खयों में रहे हैं कृष्णा

कृष्णा अभिषेक और गोविंदा अपने पारिवारिक झगड़े को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं. दोनों परिवार आपस में बात नहीं कर रहे हैं. सुनीता कई बार कृष्णा और पत्नी कश्मीरा शाह पर भी बरस चुकी थीं. कृष्णा ने कहा था कि अगर मेरे मामा-मामी मुझसे नाराज हैं, तो इसलिए क्योंकि वे मुझसे प्यार करते हैं. “यह परिवार है, मैं उनसे प्यार करता हूं, जो भी विवाद आता है, मैं ज्यादा देखता नहीं क्योंकि उसके पीछे बहुत प्यार है. हालांकि द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में गोविंदा अपने पूरे परिवार

कपिल शर्मा शो में वापसी को लेकर मचा था बवाल

अभिनेता कृष्णा अभिषेक, जो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो सपना पार्लर वाली की भूमिका में नजर आ रही हैं. उन्होंने एक बीच शो को छोड़ दिया था. हालांकि फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस करते थे. जिसके बाद एक्टर ने कहा था कि पैसों का मामला फंस रहा है, जिसकी वजह से वो शूट नहीं कर रहे थे. हालांकि जब मामला शांत हो गया, तब उन्होंने धमाकेदार वापसी की. कृष्णा अभिषेक प्रति एपिसोड 15 से 20 लाख रुपये कमाते है. कृष्णा की वार्षिक आय 6 करोड़ रुपये से अधिक है.

Also Read: IPL 2023 CSK Winner: MS धोनी की जीत का जश्न मनाती दिखी सारा अली खान, किया डांस, फैंस बोले- शुभमन गिल का…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >