कमाल राशिद खान यानी KRK बॉलीवुड के उन नामों में शामिल हैं, जो अपनी फिल्मों में बेबाक टिप्पणियों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं. बतौर फिल्म क्रिटिक, एक्टर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी KRK कई बार बॉलीवुड सितारों और फिल्मों को लेकर अपनी राय सामने रखते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक वीडियो में एक्टर आमिर खान की निजी जिंदगी और परिवार से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी. वीडियो सामने आने के बाद आमिर खान को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है. आखिर KRK ने अपने वीडियो में आमिर खान को लेकर क्या कहा? आइए जानते हैं.
Aamir Khan Family: पिता की दूसरी शादी के बाद बदले रिश्ते
आमिर खान के पिता की दूसरी पत्नी से एक बेटा है, जिसका नाम हैदर खान है. आमिर खान के पिता ने हैदर खान की मां से दूसरी शादी की थी, इसलिए आमिर अपने पिता से नाराज थे. जब तक आमिर के पिता का इंतकाल नहीं हुआ, तब तक आमिर उनसे नाराज ही रहे. आमिर ने अपने पिता से बात नहीं की और उनसे कोई भी रिश्ता नहीं रखा. जबकि आमिर खुद चौथी शादी कर चुके हैं, तो अगर आमिर के बच्चे भी उनके साथ वही बर्ताव करें जो आमिर ने अपने पिता के साथ किया था. यानी आमिर के बच्चे भी उनके साथ कोई रिश्ता न रखें और बातचीत बंद कर दें तो आमिर को कैसा लगेगा?
Haider Ali Khan: सिग्नल पर भीख मांगते हुए मिलते हैं हैदर खान
"अब बात करते हैं हैदर खान की. हैदर खान ने एक क्रिश्चियन लड़की से शादी की थी, जिसका नाम ईवा है. ईवा ने बताया है कि हैदर खान मानसिक रूप से परेशान हैं. हैदर खान कभी-कभार सड़क पर बैठे हुए मिलते हैं, तो कभी किसी सिग्नल पर भीख मांगते हुए मिलते हैं. ईवा का कहना है कि आमिर खान को अपने भाई की मदद करनी चाहिए, लेकिन आमिर खान अपने भाई की मदद नहीं कर रहे हैं. आप सभी जानते हैं कि आमिर खान तो अपने सगे भाई फैसल की मदद नहीं करते, तो सौतेले भाई हैदर की मदद क्यों ही करेंगे? आमिर खान सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं, उन्हें बस अपना पता रहता है, उनके भाइयों के साथ क्या हो रहा है उससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है. KRK ने कहा कि वह आमिर खान को सही या गलत नहीं ठहरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आमिर को भाई हैदर खान की मदद करनी चाहिए या नहीं, इसका फैसला लोग खुद करें.
Eva Grover Interview: हैदर अली खान की मौजूदा हालत पर बड़ा दावा
ईवा ग्रोवर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए अपने इंटरव्यू में अपने एक्स पति और आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान की बदहाली पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. ईवा के मुताबिक, कभी अच्छी जिंदगी जीने वाले हैदर आज बेहद मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं और उन्हें दो वक्त के खाने और रहने के लिए भी भारी संघर्ष करना पड़ रहा है. ईवा ने दावा किया कि हैदर के पास अपना घर नहीं है कभी कोई उन्हें चॉल में रहने की जगह दे देता है तो कभी कोई दोस्त मदद कर देता है. इसके अलावा, उनके आसपास ऐसे लोग हैं जो उनकी सही देखभाल करने के बजाय उन्हें शराब पीने के लिए देते हैं. ईवा ने कहा कि शादी के दौरान उन्होंने खुद काफी मुश्किलें झेलीं, लेकिन इसके बावजूद आज इंसानियत के नाते उन्हें हैदर के लिए बहुत दुख होता है और वह बस यही दुआ करती हैं कि जब भी उनका आखिरी समय आए, उन्हें सुकून मिले.
ये भी पढ़ें: आमिर खान के सौतेले भाई खाने तक को मोहताज? ईवा ग्रोवर का दावा- कभी चॉल तो कभी दोस्तों के सहारे कट रही जिंदगी
