KL Rahul और Athiya Shetty की बेटी की पहली तसवीर आई सामने, कुछ ऐसी दिखती है बेबी गर्ल, नाम भी है यूनिक

KL Rahul Athiya Shetty Baby Girl Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर हाल ही में किलकारियां गुंजी है, क्योंकि दोनों एक बेटी के माता पिता बने है. नन्ही परी के आने से पूरा परिवार काफी खुश है. अब फाइनली कपल ने अपनी बेटी की फर्स्ट फोटो शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने बेबी का नाम भी बताया.

KL Rahul Athiya Shetty Baby Girl Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हाल ही में मां बनी हैं. एक्ट्रेस ने क्यूट सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है. बेटी के घर में आने से क्रिकेटर केएल राहुल से लेकर पूरा परिवार काफी खुश हैं. इंटरनेट पर नेटिजन्स नन्ही परी की एक तसवीर देखने के लिए बेताब हैं. अब कपल ने फाइनल अपनी बेटी की फर्स्ट फोटो शेयर की है. साथ ही उसका क्यूट सा नाम भी बताया.

अथिया ने बेटी की पहली तसवीर की शेयर

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें क्रिकेटर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं. वहीं अथिया उसे प्यार से निहार रही है. बेबी का फेस तो नहीं दिख रहा है, लेकिन वह व्हाइट कलर के कपड़े में रैप है. इसी के बाद कपल ने नन्ही गुड़िया का नाम रिवील किया, जो ‘इवारा’ है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी बेबी गर्ल, हमारा सबकुछ… इवाराह/ इवारा ~ भगवान का तोहफा.”

अथिया और केएल की बेटी को देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

अथिया शेट्टी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया. एक यूजर ने लिखा, ”वाह आपकी बेबी गर्ल कितनी क्यूट है… नन्ही जान को देखकर मजा आ गया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बेबी गर्ल कितनी लकी है… केएल राहुल इसके पिता है. बहुत प्यार नाम आपने रखा है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”नन्ही परी को देखकर खुश हो गया.. ये आपके जीवन में खुशियां लेकर ही आई है.”

अथिया और केएल के बारे में

अथिया और केएल राहुल ने कुछ समय तक सीक्रेट रूप से डेटिंग करने के बाद जनवरी 2023 में शादी कर ली है. उन्होंने सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में एक प्राइवेट वेडिंग की. कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत 24 मार्च, 2025 को किया. अब 18 अप्रैल को उन्हें एक झलक दिखाते हुए नाम का खुलासा किया.

यह भी पढ़ें- Jaat: डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक होने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >