Singer KK Last moment Video: बॉलीवुड के मशहूर गायक केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. मंगलवार को कोलकाता के एक कॉन्सर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अब सिंगर के आखिरी पलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में केके की तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है और वह बार-बार पसीना पोंछ रहे हैं. यहीं नहीं उन्होंने वहां के अधिकारी से एयर कंडीशनिंग के बारे में शिकायत भी की.
केके के आखिरी पल का वीडियो
दरअसल, सिंगर केके के आखिरी पल के वीडियो में वह बार-बार अपने टीम से तबीयत खराब होने की बात कह रहे थे. उन्हें तौलिये से पसीना पोंछते भी देखा गया. जब उन्हें फिर भी सही महसूस नहीं हुआ तो उन्होंने मेकर्स से स्पॉटलाइट बंद करने को कहा. उनके चेहरे पर थकान साफ तौर पर देखी जा रही थी. ये वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं. केके ने गुरुदास कॉलेज की ओर से दक्षिण कोलकाता के नजरूल मंच में लगभग एक घंटे तक गाना गाया.
https://twitter.com/Omnipresent090/status/1531762445731016706
होटल में बिगड़ी तबीयत
अधिकारियों ने कहा कि होटल पहुंचने के बाद केके “भारी” महसूस कर रहा थे. देखते ही देखते वह गिर गए. बाद में बिना देरी किए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गायक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, डॉक्टरों का सुझाव है कि उसकी मौत के पीछे दिल का दौरा पड़ने का संभावित कारण हो सकता है. केके अपने लास्ट परफॉर्मेंस में काफी फिट दिखे. उन्हें देखकर किसी को भी ऐसा नहीं लगा कि ये उनका आखिरी गाना होगा.
Also Read: KK Death: सिंगर केके की कैसे हुई मौत, निधन से कुछ घंटे पहले शेयर की थी फाइनल परफॉर्मेंस की PHOTOS
केके का आखिरी पोस्ट
सिंगर केके ने अपनी फाइनल परफॉर्मेंस के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की. तसवीरों में सिंगर गाना गाते दिखाई दे रहे हैं. केके ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, , ‘आज रात नजरूल मंच पर थिरक रहा टमटम। विवेकानंद कॉलेज !! आप सभी को प्यार”. मंच के पीछे से क्लिक की गई इन तसवीरों में, केके को हाथ में माइक लिए मंच पर चलते हुए और फिर अपनी बाहों को ऊपर उठाकर और कैमरे की ओर इशारा करते हुए देखा जा सकता है.
