Khichdi 2 OTT: सुप्रिया पाठक की खिचड़ी 2 इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही रिलीज

Khichdi 2 OTT Release Date: ZEE5 ने मोस्ट अवेटेड कॉमेडी ड्रामा, खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान के वर्ल्डवाइड डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की. खिचड़ी 2 9 फरवरी से स्ट्रीम होगा. आपको अपने परिवार के साथ खूब मजा आने वाला है.

खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की ओर से भी काफी पसंद किया गया. सुप्रिया पाठक, राजीव मेहता, अनंग देसाई, वंदना पाठक, जमनादास मजेठिया, कीर्ति कुल्हारी, अनंत विधात शर्मा, रेयांश वीर चड्ढा और फ्लोरा सैनी जैसे शानदार कलाकारों से सजी इस फिल्म को अपनी जबरदस्त कॉमेडी और दमदार डायलॉगबाजी के लिए जाना जाता है. अब, फिल्म अपने ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार हो रही है, जिससे लोगों को अपने घरों के अंदर आराम से कहानी को फिर से देखने का मौका मिलेगा. आइए फिल्म की ओटीटी रिलीज पर एक नजर डालते हैं. 25 जनवरी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ZEE5 ने बहुप्रतीक्षित एडवेंचर कॉमेडी-ड्रामा खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की. फिल्म का प्रीमियर 9 फरवरी को होने वाला है. फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसे कैप्शन दिया, “पारेख परिवार के बड़े लोग 2x द मैडनेस के साथ वापस आ गए हैं! #Khichdi2 का प्रीमियर 9 फरवरी को, केवल #ZEE5 पर.” खिचड़ी 2 की कहानी दुनिया को बचाने के साहसिक कार्य पर निकले पारेख परिवार की है, जिसमें प्रफुल्ल दोहरी भूमिका निभाते हुए पंथुकिस्तान नामक एक काल्पनिक देश के सम्राट के रूप में अभिनय करते हैं.

Also Read: Khichdi 2 OTT Release Date: सुप्रिया पाठक की खिचड़ी 2 इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >