Khesari Lal song : खेसारी लाल यादव और महिमा सिंह का गाना कजरा वायरल, यूट्यूब पर 41 लाख का आकड़ा किया पार

खेसारी लाल यादव और महिमा सिंह का गाना कजरा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वहीं वीडियो में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है.

भोजपुरी सुपरस्टॉर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. उनका गाना या फिर फिल्म रिलीज होते ही वायरल हो जाता है. खेसारी लाल के चाहनेवाले लाखों में हैं. ऐसे में फैंस उनके गाने का इंतजार करते है. अब खेसारी लाल और महिमा सिंह का गाना कजरा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो ने यूट्यूब पर 41 लाख का आकड़ा पार कर लिया है. गाने में दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है. गाने में मेल वॉइस खेसारी लाल की तो फीमेल वॉइस शिल्पी राज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >