Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खेलेंगी ईशा मालवीया, बोली- अच्छा काम करने के लिए...

रोहित शेट्टी का एडवेंचर रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 इन-दिनों चर्चा में है. शो में शामिल हो रहे प्रतियोगियों को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं. ईशा मालवीया का नाम भी इसमें शामिल है. अब उडाड़ियां एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

बिग बॉस 17 के बाद खतरों के खिलाड़ी 14 अगला शो है, जिसे लोग टीवी पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. हर साल हम देखते हैं कि बिग बॉस के कुछ प्रतियोगी रोहित शेट्टी के शो में आते हैं और धमाका मचाते हैं.

बिग बॉस 17 के लिए इस सीजन से अभिषेक कुमार का नाम फाइनल किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर फारुकी को भी शो ऑफर किया गया है. उन्हें दो साल पहले इसका हिस्सा बनना था, लेकिन तब कानूनी अड़चनों के कारण बात नहीं बन पाई.

अभिषेक कुमार की एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीया का नाम भी सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि मेकर्स ने उन्हें भी एडवेंचर रियालिटी शो ऑफर किया है.

ईशा मालवीया को बीते दिनों पैपराजी ने पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिला तो क्या वह खतरों के खिलाड़ी 14 में हिस्सा लेंगी. जिसपर एक्ट्रेस ने कहा कि वह एक प्रोफेशनल इंसान हैं और अच्छा काम करने से पीछे नहीं हटेंगी.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स, जानें सेलेब्स के नाम!

अभिषेक कुमार के फैंस उन्हें यह कहते हुए ट्रोल कर रहे हैं कि वह बहुत चिपकू हैं और जहां अभिषेक जाएगा, वो लाइमलाइट के लिए उनके पीछे जरूर जाएंगी.

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर सोशल मीडिया पर इन-दिनों चर्चा तेज है. कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं. जिसमें मनीषा रानी, अभिषेक कुमार, एल्विश यादव, राधिका मुथुकुमार, शोएब इब्राहिम का नाम शामिल है.

रोहित शेट्टी के एडवेंचर शो की शूटिंग एक बार फिर साउथ अफ्रीका के केप टाउन में ही होगा. जहां प्रतियोगी खतरों से खेलकर डरावने स्टंट करेंगे. शूटिंग मई महीने के अंत में शुरू होगी.

ईशा मालवीया और अभिषेक कुमार को बिग बॉस 17 से फायदा हुआ है. एक्ट्रेस अब्दु रोजिक के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी. कुछ शो के लिए भी उनकी बातचीत चल रही है.

उडारियां में जैस्मीन के रूप में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा था. अभिषेक कुमार के हाथ खतरों के खिलाड़ी 14 लग गया है और नागिन के लिए भी उनकी बातचीत चल रही है.

ऐसी अटकलें हैं कि समर्थ जुरेल और ईशा मालवीया ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. ऐसा लगता है कि अभिनेत्री के माता-पिता को नेशनल टीवी पर जो सीन हुआ वो बिल्कुल पसंद नहीं आया.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 14: अभिषेक कुमार ने रोहित शेट्टी के शो में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- चाहता हूं सबसे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >