Khatron Ke Khiladi 14: इस दिन ऑनएयर हो सकता है ग्रैंड फिनाले, ये एक्ट्रेस विनर को देंगी ट्रॉफी

Khatron Ke Khiladi 14 Finale Date: खतरों के खिलाड़ी 14 जबसे ऑनएयर हुआ है, तबसे फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि विनर कौन बनेगा. अब शो अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. आइये जानते हैं कब दर्शक कब फाइनल देख सकते हैं.

Khatron Ke Khiladi 14 Finale Date: रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो खतरों के खिलाड़ी 14 अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. शो के दर्शक ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि ताज किसके सिर सजेगी. बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो, जो 27 जुलाई को शुरू हुआ था, इसमें 12 सेलिब्रिटी ने भाग लिया था. जिन्हें खतरनाक स्टंट करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. आइये जानते हैं शो का ग्रैंड फिनाले कब होगा.

कब होगा खतरों के खिलाड़ी 14 का ग्रैंड फिनाले

हालिया चर्चा की मानें तो आलिया भट्ट और वेदांग रैना खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले में फिल्म जिगरा का प्रमोशन करने पहुंचेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट 15 सितंबर को मुंबई में केकेके 14 का फिनाले शूट करेंगी. वहीं एपिसोड 28 सितंबर को प्रीमियर होगा. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है. मेकर्स फिनाले को ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. बेहतरीन सेट से लेकर कई सारी अलग चीजें भी देखने को मिल सकती है.

लाफ्टर शेफ्स के कौन से स्टार्स खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले में आएंगे नजर

आलिया भट्ट खतरों के खिलाड़ी 2024 के विजेता के नाम की घोषणा करेंगी और उन्हें चमचमाती ट्रॉफी देंगी. बिग बॉस तक की रिपोर्ट की मानें तो लाफ्टर शेफ्स से अर्जुन बिजलानी, भारती सिंह और राहुल वैद्द भी शो की शोभा बढ़ाएंगे. केकेके 2024 का फिनाले एपिसोड जियो सिनेमा पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध होगा.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 के हो सकते हैं ये टॉप 3 कंटेस्टेंट, जानें लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 के ग्रैंड फिनाले में चार चांद लगाएंगे ये 2 सेलेब्स, जान लें टॉप 3 कंटेस्टेंट के नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >