Khatron Ke Khiladi 14 Winner: ये कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी के शो का होगा विनर, एंडी कुमार ने भविष्यवाणी

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: खतरों के खिलाड़ी 14 अपने खतरानाम टास्क की वजह से अक्सर ट्रेंड में बना रहता है. अब सीजन फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. इसी बीच एंडी कुमार ने विनर का नाम अनाउंस किया.

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 अब फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है. सभी कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करके एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और फिनाले में अपनी दावेदारी पक्की कर रहे हैं.

खतरों के खिलाड़ी 14 के मेकर्स को क्यों सोशल मीडिया पर होना पड़ा ट्रोल

यह सीजन ड्रामा से भरपूर था, जहां आसिम रियाज को उनके व्यवहार के लिए पहले ही वीक में बाहर कर दिया गया था. हालांकि इसके बाद भी गशमीर महाजनी, करणवीर मेहरा, अभिषेक कुमार, आशीष मेहरोत्रा, शिल्पा शिंदे, अदिति शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती, असीम रियाज, शालीन भनोट, कृष्णा श्रॉफ, निमरित कौर अहलूवालिया और नियति फतनानी जैसे प्रतियोगियों के बीच भी कई बार लड़ाई हुई. कई फैंस ने कहा है कि प्रतियोगी अब खतरों के खिलाड़ी 14 को बिग बॉस में बदल रहे हैं. इसी बात को लेकर लोगों ने मेकर्स को जमकर ट्रोल किया.

खतरों के खिलाड़ी 14 में हुआ कौन सा नया टास्क

इस हफ्ते कमजोर और मजबूत प्रतियोगियों के बीच खेल था. जहां टास्क के दौरान हमने देखा शालीन भनोट ने फिजिकल स्टंट के लिए नियति को चुना और वह जीत गया. बाद में अभिषेक ने फिजिकल स्टंट के लिए सुमोना को चुना और उन्होंने भी स्टंट जीत लिया. इसको देखते हुए बिग बॉस 7 स्टार एंडी कुमार ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कमजोर लोगों को चुनने के लिए अभिषेक और शालीन को कायर कहा.

शालीन और अभिषेक पर क्यों भड़के एंडी

शालीन के लिए एंडी ने लिखा, “किसी ऐसे व्यक्ति को पसंद करना बहुत मुश्किल है, जो कायर है. #शालीनभनोट ने #नियति फतनानी को चैलेंज किया एक फिजिकल टास्क. वाह! यह सिर्फ खराब खेल भावना है. छी! #खतरों के खिलाड़ी.” अभिषेक के लिए, एंडी ने लिखा, “वाह, #अभिषेक कुमार अपने आदर्श #शालीनभनोट का अनुसरण करते हैं और एक चुनौती के लिए #सुमोनाचक्रवर्ती को चुनते हैं. इन लोगों को पता है कि लड़कियों को चुनेंगे, तो आसानी से जीत जाएंगे. खराब खिलाड़ी # खतरों के खिलाड़ी.”

एंडी कुमार ने खतरों के खिलाड़ी 14 के किस कंटेस्टेंट को बताया विनर

यही एंडी ने खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर की भी अनाउंसमेंट कर दी. एक्टर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें गशमीर महाजनी की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, “#गशमीर महाजनी #खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर, क्योंकि उसके सामने सारे फीके पड़ गए. गशमीर केकेके14 पर राज कर रहा है.”

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 के हो सकते हैं ये टॉप 3 कंटेस्टेंट, जानें लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 के कंटेस्टेंट्स के बीच छिड़ी जंग, दो ग्रुप में बंट गयी टीम, फैंस बोले- कौन बनेगा विनर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >