Khatron Ke Khiladi 13: फिर से अली बाबा बने शीजान खान, केपटाउन से शेयर की तसवीर, बोले- अभी भी लोग पूछते…

शीजान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अलीबाबा के आउटफिट में एक फोटो पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मन के अलावा कहीं भी डर नहीं होता. फोटो में वो दूसरी तरफ देख रहे है. इस तसवीर पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.

Khatron Ke Khiladi 13: शो अली बाबा दास्तान-ए-काबुल फेम शीजान खान इन दिनों चर्चा में है. शीजान, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) में नजर आ रहे हैं. एक्टर शूटिंग के लिए केपटाउन पहुंच गए है और कंटेस्टेंट संग पोस��ट शेयर कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की और साथ में जबरदस्त कैप्शन लिखा. फोटो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

Sheezan Khan ने केपटाउन से शेयर की तसवीर

शीजान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अलीबाबा के आउटफिट में एक फोटो पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मन के अलावा कहीं भी डर नहीं होता. फोटो में वो दूसरी तरफ देख रहे है और पीछे सन नजर आ रहा है. एक यूजर ने इसपर रिएक्ट करते हुए कमेंट में लिखा, सर आपके साथ अली बाबा कुछ अलग ही फील देता था. एक यूजर ने लिखा, खतरों के खिलाड़ी 13 का विनर. एक यूजर ने लिखा, अली बाबा.

शीजान खान ने अलीबाबा क्यों छोड़ा?

शीजान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में वीडियो लगाया था और कहा था, अभी भी लोग पूछते रहते हैं कि अलीबाबा क्यों छोड़ा, कहां छोड़ा. मैंने कभी अली की भूमिका नहीं निभाई, मैं अली था और मैं अली हूं. कहां छोड़ा? मैंने नहीं छोड़ा, बस एक बंधन से टूट कर दूसरे बंधन में आ गए. और क्या? मुझे लगता है कि यही एक कलाकार की खूबी होती है जो अपने आप को एक जगह रोका नहीं है. आगे-आगे बढ़ता रहता है औऱ बढ़ना भी चाहिए, उसी को कला कहते है. बता दें कि तुनिशा शर्मा की मौत के बाद गिरफ्तार किए जाने के तुरंत बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 में हुआ डबल एलिमिनेशन, 2 कंटेस्टेंट्स का कटा पत्ता!सुम्बुल तौकीर खान की नहीं होगी एंट्री
रोहित शेट्टी ने दक्षिण अफ्रीका से शेयर किया वीडियो

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग केप टाउन में चल रही है. होस्ट रोहित शेट्टी ने दक्षिण अफ्रीका में शो की शूटिंग शुरू कर दी है. रोहित ने अपना एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, भले ही साल की शुरुआत कुछ हड्डियों के टूटने के साथ हुई हो लेकिन अब कुछ नियमों को तोड़ने की तैयारी है !! खतरों के खिलाड़ी सीजन 13! की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में शुरू होता है. इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >