Khatron Ke Khiladi 13: अध्ययन सुमन, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ ये सेलेब्स दिखाएंगे स्टंट, ये रही पूरी लिस्ट!

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 काफी लोकप्रिय है. पिछले सीजन तुषार कालिया ने ट्राफी पर कब्जा किया था. अब इस सीजन क्या खास होगा, ये जानने के लिए इंतजार करना होगा. संभावित लिस्ट सामने आई, जिसमें कई सेलेब्स का नाम शामिल है.

Khatron Ke Khiladi 13: एडवेंचर पर आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है. शो को लेकर आए दिन अपडेट्स आ रहे है. कहा जा रहा है कि शो जल्द ही टीवी पर आएगा. इन दिनों शो में कौन-कौन सेलेब्स भाग लेंगे, इसपर चर्चा तेज है. कहा जा रहा है कि इस बार शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अध्ययन सुमन, अदिति रावत जैसे सितारे नजर आ सकते है. चलिए आपको बताते है और कौन से स्टार्स इसमें दिखेंगे.

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगे ये सेलेब्स!

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 काफी लोकप्रिय है. पिछले सीजन तुषार कालिया ने ट्राफी पर कब्जा किया था. अब इस सीजन क्या खास होगा, ये जानने के लिए इंतजार करना होगा. संभावित लिस्ट सामने आई, जिसमें शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अध्ययन सुमन, अंजलि आनंद, अदिति रावत, एरिका फर्नांडिस, मोहसिन खान का नाम शामिल है. बता दें कि शिव और प्रियंका हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आए थे. शिव फर्स्ट रन अप रहे थे.

इन नामों की भी हो रही चर्चा

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 13 में नकुल मेहता, सौंदर्या शर्मा और अंकित गुप्ता भाग ले सकते है. कई अन्य रिपोर्ट्स में शरद मल्होत्रा, हेली शाह, सिम्बा नागपाल का भी नाम शो के लिए लिया जा रहा है. कहा जा रहा है कि शिव ठाकरे और अर्चना गौतम इसके कन्फर्म कंटेस्टेंट है. रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग मई महीने से शुरू हो जाएगी. टीवी पर ये शो 17 जुलाई से ऑनएयर हो सकता है. ये हर शनिवार और रविवार 9:30 बजे शुरू होगा. बता दें कि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 को इस एक्टर ने मारी लात, मुंह मांगी रकम मिलने के बाद भी ऑफर को किया रिजेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >