Khatron Ke Khiladi 13 में इन 14 कंटेस्टेंट के बीच होगा कड़ा मुकाबला! नाम से हटा पर्दा, जानें कब से होगा शुरू

खतरों के खिलाड़ी 13 एक रोमांचक शो है और इसमें दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेंनमेंट देखने को मिलता है. शो में विभिन्न क्षेत्रों की कई शीर्ष हस्तियों ने भाग लिया है. इसमें फिल्म जय हो, हेट स्टोरी 3 और रेस 3 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी डेजी इसमें भाग ले रही है.

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे है. कंटेस्टेंट दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में रियलिटी शो की शूटिंग में व्यस्त हैं. सोशल मीडिया पर लगातार कंटेस्टेंट तसवीरें और वीडियोज शेयर कर रहे है. हालांकि सारे कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा नहीं हटा है. ऐसे में आपको हम बताते है इस बार रोहित शेट्टी के शो में कौन-कौन नजर आएगा. इसके अलावा कितने बजे से इसे आप टीवी पर देख सकते है, इसकी जानकारी भी उन्होंने दी.

खतरों के खिलाड़ी 13 में डेजी शाह-शीजान खान

खतरों के खिलाड़ी 13 एक रोमांचक शो है और इसमें दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेंनमेंट देखने को मिलता है. शो में विभिन्न क्षेत्रों की कई शीर्ष हस्तियों ने भाग लिया है. इसमें फिल्म जय हो, हेट स्टोरी 3 और रेस 3 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी डेजी इसमें भाग ले रही है. वहीं, टीवी शो अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल के एक्टर शीजान खान खतरनाक स्टंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्हें जोधा अकबर, सिलसिला प्यार का, तारा फ्रॉम सतारा में नजर आ चुके है.

कुंडली भाग्य की दो एक्ट्रेसेस इसमें ले रही भाग

शो कुंडली भाग्य में शर्लिन की भूमिका से लोकप्रियता हासिल करने वाली रूही चतुर्वेदी खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा है. इसके अलावा इसी शो में सृष्टि का किरदार निभाने वाली अंजुम फकीह भी इसका हिस्सा है. अंजुम ने तेरे शहर में, देवांशी, बड़े अच्छे लगते है 2 में काम किया हुआ है. वहीं, शो कुल्फी कुमार बाजेवाला में लवली के रोल से पॉपुलर हुई अंजलि आनंद भी शो में है.

रोहित बोस रॉय- अरिजीत तनेजा भी इसका है हिस्सा

रोहित बोस रॉय एक और लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेता है. स्वाभिमान, देस में निकला होगा चांद और कुसुम जैसे शो में काम कर चुके एक्टर खतरों के खिलाड़ी 13 में खतरनाक एक्शन और स्टंट करते दिखेंगे. वहीं, अरिजीत तनेजा कुमकुम भाग्य और बहू बेगम जैसे शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते है. अरिजीत ने शो में अपनी भागीदारी से अपने प्रशंसकों के उत्साह का स्तर बढ़ा दिया है. बिग बॉस 16 के प्रथम उपविजेता शिव ठाकरे भी शो में है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 के सेट पर रोहित शेट्टी ने पहने इतने महंगे जूते, कीमत जान होश उड़ जाएंगे
गुम है किसी के प्यार में की पाखी आएगी इसमें नजर

साउंडस मौफ़ाकिर एक मोरोकोन मॉडल है जो अब रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएगी. न्यारा एम बनर्जी शो में रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट करती नजर आएंगी. वहीं, अर्चना गौतम बिग बॉस 16 के बाद इस शो में भाग ले रही है. इसके अलावा शो गुम है किसी के प्यार में में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली ऐश्वर्या शर्मा भी शो में अपनी क्षमता साबित करने के लिए तैयार है. प्रसिद्ध रैपर और गीतकार डिनो जेम्स और गायिका रश्मीत कौर चुनौतीपूर्ण स्टंट करती दिखेंगी.

जानें कब से होगा शुरू

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13, 15 जुलाई 2023 से शुरू होने वाला है. शो कलर्स पर हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होगा. यह रोमांचक शो चैनल के ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर भी स्ट्रीम होगा. हालांकि मेकर्स की ओर से प्रीमियर की तारीख और प्रतियोगियों के बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >