Khatron Ke Khiladi 13 को इस एक्टर ने मारी लात, मुंह मांगी रकम मिलने के बाद भी ऑफर को किया रिजेक्ट

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अभी तक कंटेस्टेंट्स फाइनल नहीं हुए है. अध्ययन सुमन के फैंस उन्हें शो में स्टंट करते देखने के लिए बेताब थे. लेकिन उन्हें जानकर निराशा होगी कि एक्टर ने शो करने से मना कर दिया है.

Khatron Ke Khiladi 13: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर हर दिन नये अपडेट्स आ रहे है. मेकर्स कई कंटेस्टेंट्स को इसमें भाग लेने के लिए अप्रोच कर रहे है. कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें थी कि शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) इसका हिस्सा बनेंगे. लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया है.

अध्ययन सुमन ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी 13 का ऑफर

खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अभी तक कंटेस्टेंट्स फाइनल नहीं हुए है. अध्ययन सुमन के फैंस उन्हें शो में स्टंट करते देखने के लिए बेताब थे. लेकिन उन्हें जानकर निराशा होगी कि एक्टर ने शो करने से मना कर दिया है. ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने कहा यह एक बहुत बड़ा ऑफर था. मैं सभी 13 सीज़न में सबसे अधिक भुगतान पाने वाला अभिनेता होता. मुझे रोहित सर के साथ काम करने की कमी खलेगी. मुझे उम्मीद है कि मैं इसे अगले साल कर पाऊंगा. रिपोर्ट की मानें तो उन्हें ओटीटी पर बड़ा ऑफर मिला है और इस वजह से वो शो नहीं कर रहे.

ये कंटेस्टेंट्स आ सकते है नजर

प्रियंका चाहर चौधरी ने भी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को मना कर दिया है. इसके अलावा इमली अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने अब अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जहां उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 13 को अस्वीकार कर दिया है. इसका मतलब है कि वह शो का हिस्सा हो सकती हैं. सुम्बुल तौकीर एक बेहतरीन डांसर और एथलेटिक हैं. वहीं,उनमें नकुल मेहता, शरद मल्होत्रा, धीरज धूपर, मोहसिन खान, एरिका फर्नांडीस, सुरभि ज्योति, हेली शाह, सौंदर्या शर्मा और अर्चना गौतम शो में नजर आ सकते है.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के विलेन जगपति बाबू ने Salman Khan संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सलमान संग…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >