पटना वाले Khan Sir ने बताया कि क्यों है उनका ऑनलाइन क्लास इतना पॉपुलर, कपिल शर्मा से की ये खास गुजारिश

खान सर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब खान सर जल्द ही द कपिल शर्मा शो में आ रहे हैं. फैंस उनका ये एपिसोड देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

लोकप्रिय यूट्बर और दुनिया भर में ‘खान सर’ के नाम से जाने जाने वाले फैजल खान जल्द ही द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे. इस एपिसोड के कई प्रोमो सामने आये है, जिसे देखकर दर्शक एपिसोड का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. एपिसोड में खान सर ने खुलासा किया कि उनके ऑनलाइन क्लासेस इतने फेमस क्यों है. स्टूडेंट उनकी पढ़ाई से शिक्षा के साथ-साथ एंटरटेन भी होते हैं.

खान सर ने बताया सीक्रेट

खान सर ने कहा, “जब भी कोई छात्र पढ़ाई से थक जाते हैं, तो वे ‘द कपिल शर्मा शो’ देखते हैं. शुरू में, मुझे लगता था कि हम उन्हें पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे आपके शो में अधिक रुचि रखते हैं.” मेरे क्लासेस में मैं स्टूडेंट को नये आइडियाज के साथ पढ़ाता हूं, जिसकी वजह से उनका मन लगता है. मैं किसी भी टॉपिक को काफी आसान और बोलचाल की भाषा में समझाता हूं, जिससे उन्हें बोरियत नहीं लगती और वह समझ भी जाते हैं.

क्यों है खान सर का ऑनलाइन क्लास पॉपुलर

खान सर ने कहा कि शिक्षा को हास्य बनाकर रोचक बनाया जा सकता है. “इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न इसे मिलाया जाए और मैंने शिक्षा में हास्य जोड़ने के बारे में सोचा ताकि छात्रों को सीखने में रुचि हो और साथ ही मजा आए.” इसके अलावा खान सर बताते हैं कि कैसे उन्होंने यूपीएससी को छात्रों के लिए पढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने का फैसला किया.

Also Read: Khan Sir: पटना वाले खान सर का कौन सा किस्सा सुनकर इमोशनल हो गए कपिल शर्मा, बोले- आप ग्रेट हो…
खान सर हर बच्चों की करते हैं मदद

खान सर कक्षाओं की फीस घटाकर 7,500 रुपये कर दी. उन्होंने अपने संस्थान में पढ़ने के लिए आने वाले छात्रों की कहानियों को भी साझा किया, उन्होंने कहा, “एक लड़की मेरे पास आई और कहा कि सर कृपया मेरी क्लास को सुबह कर दीजिए. मैंने पूछा कि क्यों, जिस पर उसने जवाब दिया कि मैं शाम को बर्तन धोने जाती हूं.” ये सब सुनकर मेरा दिल टूट गया. खान सर की कहानी सुनकर कपिल भावुक हो जाते हैं और सभी फैजल खान की नेक पहल के लिए तालियां बजाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >