KBC Juniors के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे मिलेगा हॉटसीट पर बैठने का मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

‘केबीसी जूनियर्स 2022’ शुरू होने जा रहा है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. अमिताभ बच्चन के इस क्विज शो में 8-15 साल तक के बच्चे भाग ले सकते है. रजिस्ट्रेशन करने का तरीका यहां से जानिए.

KBC Juniors Registration 2022: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 14वां सीजन खबरों में बना हुआ है. हाल ही में केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया है, जिसमें जया बच्चन, अभिषेक बच्चन शामिल हुए थे. अब शो में जूनियर्स भी हॉटसीट पर आ सकेंगे. ‘केबीसी जूनियर्स 2022’ (KBC Juniors) शुरू होने जा रहा है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

‘केबीसी जूनियर्स 2022’

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इसके वीडियो कैप्शन में लिखा है, देश भर के बच्चे आएंगे इस मंच पर, जब शुरू होगा केबीसी जूनियर्स. 8-15 साल तक के बच्चों के लिए है ये सुनहरा मौका. पूछे गए सवाल का सही जवाब सोनी लिव एप के जरिए हमें आज रात 9 बजे से पहले भेजिए और केबीसी जूनियर में आने का मौका पाइए.

https://www.instagram.com/p/CjpQ7wVhdBd
KBC Junior में रजिस्ट्रेशन करने का तरीका

  • मोबाइल फोन पर सोनी लिव ऐप को डाउनलोड कीजिए और फिर KBC जूनियर रजिस्ट्रेशन टैब क्लिक कीजिए.

  • फार्म में बच्चे का नाम, शहर, उम्र औऱ राज्य का नाम डाल दीजिए.

  • इसमें 8-15 साल के बच्चे भाग ले सकते है.

  • ‘केबीसी जूनियर्स’ में भाग लेने के लिए बच्चे के पास जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रेडिडेंशल प्रूफ होना चाहिए.

  • ‘केबीसी जूनियर्स’ 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें सिलेक्ट होने के बाद टीम बच्चे से 15 दिन के अन्दर कॉन्टैंक्ट करेगी.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 14 के हर एपिसोड के लिए अमिताभ बच्चन लेते हैं तगड़ी फीस, यहां जानिए
कौन बनेगा करोड़पति 14

कौन बनेगा करोड़पति 14 में हाल ही में शाश्वत गोयल 75 लाख रुपये जीतकर अपने घर ले गए. शाश्वत 1 करोड़ रुपए जीत जाते है, जिसके बाद 7.5 सवाल के लिए भी खेलते है. इसमें वो इस सवाल का जवाब देते है, लेकिन ये आंसर गलत हो जाता है और वो नीचे गिरकर 75 लाख पर आ जाते है. शाश्वत दिल्ली के रहनेवाले है.

बिग बी ने फैंस को कहा शुक्रिया

वहीं, अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाया. बिग बी ने अपने बर्थडे पर मिले फैंस से प्यार के लिए शुक्रिया कहा. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, जिन लोगों ने मुझे मेरे जन्मदिन पर अपार स्नेह दिया है, उनके प्रति मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं. मैं सभी को जवाब नहीं दे सकता .. लेकिन मेरे दिल और आत्मा में सारा प्यार रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >