‘इस बार सोचना पड़ेगा’, आमिर खान ने पूछा तीखा सवाल, तो बिग बी ने खोला KBC 18 के नए ट्विस्ट का राज

कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसकी शुरुआत बॉलीवुड के दो बड़े सितारों आमिर खान और सनी देओल के साथ होगी. शो की टैगलाइन 'इस बार सोचना पड़ेगा' को लेकर खास उत्सुकता है.

Kaun Banega Crorepati Season 18: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है. इस बार शो की शुरुआत ही बॉलीवुड के दो बड़े सितारों के साथ होने जा रही है. पहले एपिसोड में आमिर खान और सनी देओल हॉट सीट पर नजर आएंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आमिर खान और अमिताभ बच्चन के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है.

Aamir Khan Question: ‘सोचना पड़ेगा’ पर आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा सवाल

KBC 18 को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता है. इस सीजन की टैगलाइन ‘इस बार सोचना पड़ेगा’ रखी गई है. प्रोमो में आमिर खान इसी टैगलाइन को लेकर अमिताभ बच्चन से सवाल करते दिखाई देते हैं. आमिर खान अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि आखिर इस बार ऐसा क्या होने वाला है, जिसके लिए प्रतियोगियों को ‘सोचना पड़ेगा’. वह बिग बी से इस लाइन का राज जानने की कोशिश करते हैं.

Amitabh Bachchan Reply: बिग बी ने अपने अंदाज में दिया जवाब

आमिर खान के सवाल का अमिताभ बच्चन ने भी बेहद मजेदार अंदाज में जवाब दिया. बिग बी ने साफ कर दिया कि इस बार सिर्फ उन्हें देखकर जवाब ढूंढना काम नहीं आएगा. उन्होंने यह भी इशारा किया कि इस सीजन में सवाल पहले के मुकाबले आसान नहीं होंगे. अमिताभ बच्चन की बात सुनकर आमिर खान भी मान जाते हैं कि इस बार सच में ज्यादा सोचना पड़ेगा. दोनों के बीच की यह बातचीत प्रोमो को काफी मजेदार बना देती है.

Sunny Deol KBC Debut: पहली बार KBC में नजर आएंगे सनी देओल

सनी देओल के लिए यह एपिसोड काफी खास है, क्योंकि वह पहली बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर नजर आएंगे. उनके साथ आमिर खान भी शो में मौजूद रहेंगे. दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे हैं. प्रोमो में दोनों सितारों की मौजूदगी ने इस खास एपिसोड को और खास बना दिया है.

Batwara 1947: साथ नजर आएंगे आमिर और सनी

आमिर खान और सनी देओल जल्द ही फिल्म ‘बटवारा 1947’ में एक साथ नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान के बैनर तले हुआ है. फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें उस दौर के हालात और पंजाब के बंटवारे को कहानी का हिस्सा बनाया गया है. फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी नजर आएंगे. फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. ‘बटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

KBC 18 Premiere: 10 अगस्त से शुरू

अमिताभ बच्चन एक बार फिर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं. शो का 18वां सीजन 10 अगस्त से रात 9 बजे शुरू होगा. नए सीजन में भी अमिताभ बच्चन प्रतियोगियों से मुश्किल सवाल पूछते नजर आएंगे. इस बार शो की थीम इस बात पर आधारित है कि आज जानकारी हर जगह आसानी से उपलब्ध है, लेकिन सही जानकारी को समझना और उसका सही इस्तेमाल करना सबसे बड़ी चुनौती है. ऐसे में केबीसी 18 में सवालों के साथ-साथ प्रतियोगियों की सोच और समझ की भी परीक्षा देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें: KBC के सेट पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया एक किस्सा: बताया 25 सालों से क्यों पहन रहे हैं टिंटेड चश्मा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >