KBC 16: अपने छोटे भाई अजिताभ संग रिश्ते पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘लड़ाई झगड़ा हो तो…’

अमिताभ बच्चन क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को होस्ट करते हैं. शो में एक कंटेस्टेंट ने उनसे उनके भाई अजिताभ बच्चन को लेकर सवाल पूछा. जिसके जवाब बिग बी ने दिया. क्या सवाल था, वो हम आपको बताते हैं.

KBC 16: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 16 की वजह से चर्चा में है. शो सोमवार से शुक्रवार को हर रात 9 बजे आता है. केबीसी 16 में बिग बी कंटेस्टेंट के साथ अपनी पर्सनल लाइफ शेयर करने से पीछे नहीं हटते हैं. कंटेस्टेंट उनसे कभी उनकी फिल्मों को लेकर, कभी उनके कॉलेज लइफ तो कभी उनसे बेहद मजेदार सवाल पूछते है. एक्टर भी उनके हर सवाल का जवाब देते है. हाल ही में एक प्रतियोगी ने उनसे अपने भाई अजिताभ बच्चन को लेकर सवाल पूछा.

अमिताभ बच्चन का अपने भाई अजिताभ संग कैसा है रिश्ता

कौन बनेगा करोड़पति 16 में अमिताभ बच्चन से एक कंटेस्टेंट ने पूछा, आपके भी एक छोटे भाई है और आप दोनों का रिश्ता कैसा है. इसपर बिग बोले- जैसा आपने अभी वर्णन किया है, वैसा ही है. बहुत सारी बातें जो है, जो हम एक-दूसरे को बता देते थे, लेकिन माता-पिता को नहीं बोल पाते थे. और कभी अगर लड़ाई-झगड़ा हो तो वो कहता मैं सीक्रेट बता दूंगा माता-पिता को. प्यार-मोहब्बद वाला रिश्ता है.

अमिताभ बच्चन के छोटे भाई का क्या नाम है

बिग बी के छोटे भाई का नाम अजिताभ बच्चन हैं.

किस कंटेस्टेंट को चाय डेट पर ले जाना चाहते हैं अमिताभ बच्चन

कौन बनेगा करोड़पति 16 के लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर साक्षी पंवार नजर आई. उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें साक्षी ने बिग बी से कहा, “सर, क्या मैं आपसे एक बात कहूं? आप बहुत हैंडसम दिख रहे हैं. मेरी नजर आपसे नहीं हट रही है. आपको मेकअप की कोई जरूरत नहीं है. इसपर एक्टर कहते हैं, खेल-वेल को मारिए गोली, चलिए हम और आप चाय पीते है, जरा घूम कर आते है. माता-पिता जी क्षमा चाहेंगे.” ये बात कहते ही खुद बिग बी हंसने लगते हैं.

Also Read- Amitabh Bachchan Brother: मिलिए अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ से, एक्टिंग से दूर इस फील्ड में करते हैं काम

Also Read- Kaun Banega Crorepati 16: पटना की निशा राज को अमिताभ बच्चन ने दिया स्पेशल गिफ्ट, कहा- हमको आपकी बातें सुनते…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >