जया बच्चन के लिए करवाचौथ पर व्रत रखते हैं अमिताभ बच्चन, KBC के मंच पर सुनाया इसके पीछे का मजेदार किस्सा

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. जहां बिग बी खुलासा करते है कि शादी के शुरुआती साल में वे जया जी के लिए करवा चौथ का व्रत रखते थे, हालांकि बाद में रखना छोड़ दिया.

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 दर्शकों के फेवरेट शो में से एक है. शो में होस्ट अमिताभ बच्चन दर्शकों के साथ ढेर सारी बातें करते है और उन्हें एंटरटेन करते है. बीते एपिसोड में हॉटसीट पर ऊंचाई की स्टारकास्ट को देखा गया. इस दौरान सबने दिल खोलकर बातें की. एक प्रोमो में तो अनुपम खेर, बिग बी के कंधे की मालिश करते दिखे. ये वीडियो काफी वायरल हुआ था. अब अमिताभ बच्चन ने करवा चौथ पर होने वाले व्रत को लेकर कई बातें की है.

हॉटसीट पर दिखी रुचि यादव

कौन बनेगा करोड़पति 14 का लेटेस्ट एपिसोड रोल ओवर प्रतियोगी रुचि यादव के साथ शुरू होता है, जिन्हें किताब पढ़ने का काफी शौक है. गेम के दौरान रुचि किताबों के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करती है और बिग बी उससे उसके पसंदीदा लेखक के बारे में पूछते हैं. वह भारतीय लेखकों में अमीश त्रिपाठी का नाम लेती हैं, जिनकी किताबें वह पढ़ना पसंद करती हैं. बिग बी ने लेखक को एक कॉल जोड़कर उन्हें चौंका दिया. लेखक ने उन्हें अपनी लेटेस्ट रिलीज की एक कॉपी भेजने का वादा किया. बाद में रुचि किसी सलवाल में गलत हो गई और वह सिर्फ 10 हजार लेकर घर गई.

कुछ ऐसे मिला बिग बी को बच्चन सरनेम

इस कंटेस्टेंट के जाने के बाद बिग बी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलाया. जिसमें गुरुग्राम की रुचि हॉट सीट लेने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बन गई हैं. वह एक मीडिया विश्लेषक हैं और हरियाणा से हैं. बिग बी ने उनका सरनेम पूछा. जिसपर वह कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि हमारा नाम ही हमारी पहचान होना चाहिए न कि सरनेम…मैं बचपन से रुचि रही हूं.” जिसके बाद बिग बी ने शेयर किया कि उन्हें अपना सरनेम बच्चन कैसे मिला. उन्होंने कहा: “मेरे पिता कभी भी जाति की रस्सियों में नहीं रहना चाहते थे. उनका सरनेम ‘बच्चन’ उनका ‘कवि नाम’ या कलम नाम था. मेरे स्कूल में प्रवेश के दौरान, शिक्षक ने मेरे माता-पिता से पूछा कि मेरा उपनाम क्या होना चाहिए. यह है तब मेरे पिता ने मौके पर ही तय कर लिया कि मेरा सरनेम ‘बच्चन’ होगा. मैं ‘बच्चन’ होने का पहला उदाहरण बन गया.”

Also Read: KBC 14: नीना गुप्ता ने बिग बी से पूछा-मौका मिले अपनी जिंदगी में कुछ बदलने का तो वो क्या होगा?मिला ये जवाब
बिग बी रखते थे करवाचौथ का व्रत

रुचि करवा चौथ पर व्रत रखने की बात करती है, वह बताती है कि इस दिन उनके पति भी व्रत रखते हैं. इस बात पर बिग बी ने कहा कि वह शुरुआती सालों में करवा चौथ का व्रत रखते थे. “वह कहते हैं,” शूरू-शुरू में हम भी रहते थे, फिर छोड दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >