KBC 12 Updates : हॉटसीट पर दिल्ली की ऑटोचालक की बेटी रेखा रानी, यहां देखें KBC Play Along के आज के विनर्स की पूरी लिस्ट
Copied link
Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : केबीसी के 12वें सीजन दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है. शो का जलवा पिछले 11 सीजन की तरह ही इस सीजन में भी जारी है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट उनसे अपनी जिंदगी से जुड़े कई रोचक वाक्ये शेयर करते हैं. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. KBC Play Along (Play Along option on SonyLIV app) के तहत हर दिन 10 लखपति को चुना जाएगा. इस बार Har Din 10 Lakhpati बनने का मौका आपके पास होगा. कुछ ही देर में आज के 10 लकी विनर्स की घोषणा होगी.
3:50 AM. 4 Nov 203:50 AM. 4 Nov
3 नवंबर के घर बैठे बनें लखपति के विजेता
हर्ष प्रजापत ( जोधपुर)
पिंकी ज्वारानी (सतना)
सलमान अहमद सिद्दीकी (राजगढ़)
प्रभात महंता (असम)
शेखर पांडे (पुणे)
शोभा खेस (कोलकाता)
रश्मि गोयस (राजस्थान)
रुचा समदानी (महाराष्ट्र)
अभिजीत समदानी (महाराष्ट्र)
निधी उपाध्याय (जयपुर)
3:50 AM. 4 Nov 203:50 AM. 4 Nov
फुटबॉल से संबंधित इस प्रश्न का रेखा ने दिया सही जवाब
प्रश्न – सवाल फुटबॉल से संबंधित कौन का अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट है
सही जवाब –फीफा वर्ल्ड कप
3:50 AM. 4 Nov 203:50 AM. 4 Nov
रंगोली से संबंधित इस सवाल का दिया सही जवाब
प्रश्न – त्योहारों के दौरान रंगोली किसकी मदद से बनाई जाती है
सही जवाब –जवाब पीसा हुआ चावल
3:50 AM. 4 Nov 203:50 AM. 4 Nov
हॉट सीट पर दिल्ली की ऑटोचालक की बेटी रेखा रानी
रेखा दिल्ली के एक ऑटो रिख्शा चालक की बेटी हैं. वह पढ़ना चाहती हैं, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके और अपने एवं अपने परिवार के लिए कमा सके. रेखा ने एम ए (ऑनर्स) हिंदी के साथ साथ बी ए (ऑनर्स) हिंदी पूरी की है. उनके दोस्तों एवं रिश्तेदारों ने उन्हें आई ए एस में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया. वह वर्तमान में आईएएस में यूपीएससी की परीक्षा दे रही हैं.
3:50 AM. 4 Nov 203:50 AM. 4 Nov
इस प्रश्न में उलझीं अर्पणा व्यास ने क्विट किया शो, जीते 12 लाख 50 हजार रूपये
प्रश्न – कौन से पूर्व केंद्रीय मंत्री कंप्यूटर इंजीनियर थे
सही जवाब – अजीत सिंह
3:14 AM. 4 Nov 203:14 AM. 4 Nov
12 लाख 50 हजार रूपये के लिए पूछे गए इस प्रश्न के लिए अर्पणा ने प्रयोग में लाए अपनी अंतिम लाइफ लाइन
प्रश्न – दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल कहां है
सही जवाब – ब्रुनेई
3:14 AM. 4 Nov 203:14 AM. 4 Nov
अर्पणा ने पार किया दूसरा सवाल, दिया इस सवाल का सही जवाब
प्रश्न – किस क्रिकेटर ने सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेला है
सही जवाब – एमएस धौनी
3:14 AM. 4 Nov 203:14 AM. 4 Nov
एपीजे अब्दुम कलाम की आत्मकथा से पूछा गया ये सवाल
प्रश्न – किनकी आत्मकथा इस पंक्ति से शुरू होती है, मैं पूर्ववर्ती मद्रास राज्य के रामेश्वरम द्वीप शहर के एक मध्यम वर्गीय तमिल परिवार में पैदा हुआ
सही जवाब – एपीजे अब्दुल कलाम
3:14 AM. 4 Nov 203:14 AM. 4 Nov
अर्पणा ने किया पहली पड़ाव पार
प्रश्न – वागीश्वरी के नाम से किस देवी को जाना जाता है
सही जवाब – सरस्वती देवी
3:14 AM. 4 Nov 203:14 AM. 4 Nov
अर्पणा से पूछा गया चौथा प्रश्न
प्रश्न – कजरा लगा के गाना को किस गायक और गायिका ने गया है
सही जवाब – किशोर कुमार-लता मंगेश्कर
3:14 AM. 4 Nov 203:14 AM. 4 Nov
घर बैठे बने लखपति के 30 अक्टूबर के विजेताओं की लिस्ट
इंद्रमणी महाराणा (तालचर)
अविनाश सिंह चौहाण (अलवर)
किरण भारती (लखनऊ)
चंदन अग्रवाल (ओडिशा)
बिभूती कुमार सिकदर (दरभंगा)
अनिशा अग्रवाल (वसई)
रविशंकर( बंगलुरु)
बब्बू राम (दिल्ली)
दीपक समानी (भरुच)
3:14 AM. 4 Nov 203:14 AM. 4 Nov
हॉटसीट पर मध्यप्रदेश की अर्पणा व्यास
हॉटसीट पर मध्य प्रदेश की अपर्णा व्यास पहुंच गई हैं.
2:11 AM. 4 Nov 202:11 AM. 4 Nov
KBC Play Along के 2 नवंबर के विनर्स
उषा अरोड़ा (नई दिल्ली)
बाल मुकुंद प्रसाद (पश्चिम बंगाल)
प्रतीक कुमार साहू( हैदराबाद)
कफील अहमद (वाराणसी)
ललन कुमार (बिहार)
श्रद्धा (बंगलुरू)
शैलेंद्र (उत्तर प्रदेश)
अर्पित गुप्ता (नई दिल्ली)
अविनाश (यवतमाल)
सुरेखा(कर्नाटक)
2:11 AM. 4 Nov 202:11 AM. 4 Nov
नमस्कार, आदाब, सतश्री अकाल, देवियों और सज्जनों, कौन बनेगा करोड़पति में आपका स्वागत है
ये शब्द आपने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के दौरान अमिताभ बच्चन की आवाज में सुना होगा. इन शब्दों के लिए अमिताभ बच्चन को बहुत तारीफ भी मिलती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो की कामयाबी के पीछे अमिताभ बच्चन की कड़ी मेहनत के अलावा एक और शख्स की जादूगरी है जो शो के हर डायलॉग में जान फूंक देते हैं.
2:11 AM. 4 Nov 202:11 AM. 4 Nov
जाने कौन लिखता है केबीसी का स्क्रिप्ट
शो में बोले जानेवाले हिंदी और उर्दू के बेहतरीन शब्दों का श्रेय जाता है लेखक आरडी तैलंग को. तैलंग ही वो शख्स हैं जो साल 2000 से लेकर 2020 तक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. इतने सालों में उन्होंने सिर्फ अमिताभ बच्चन के लिए ही नहीं बल्कि तीसरे सीजन के होस्ट शाहरुख खान के लिए भी स्क्रिप्ट लिखी थी.
2:11 AM. 4 Nov 202:11 AM. 4 Nov
रिकॉर्ड तोड़ा था
गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन के लिए इस बार 9 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था. जिसमें उन्होंने 14 सवाल पूछे थे. जिसके बाद 25 जून से दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था, लेकिन यह केवल SONYLIV यूजर्स के लिए था. कोरोना वायरस के कारण इस बार KBC 12 के लिए ऑडिशन डिजिटली लिया गया था. जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे.
2:11 AM. 4 Nov 202:11 AM. 4 Nov
How to Register For KBC Play Along 2020
मोबाइल पर प्ले स्टोर से सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा. मेनू से “केबीसी प्ले अलॉन्ग” पर क्लिक करना होगा. Google या फेसबुक अकाउंट का उपयोग कर लॉगिन करें. नियम और शर्तों के लिए स्वीकृति दे. भाषा चुनें. ‘प्ले नाऊ’ ऑप्शन पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस रजिस्टर करें. जरूरत पड़ने पर केबीसी आपसे संपर्क कर सकती है. लिंग, उम्र, व्यवसाय और शिक्षा से संबंधित प्रश्नों सहित प्रोफ़ाइल संबंधी प्रश्नों के उत्तर दें. कृपया ध्यान दें कि ये प्रश्न अनिवार्य हैं और प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए खिलाड़ी को 20 अंक दिए जाएंगे.
2:11 AM. 4 Nov 202:11 AM. 4 Nov
कोरोना के कारण ऑडियंस नहीं हैं केबीसी का हिस्सा
वैसे तो इस साल कोरोना के संक्रमण के कारण शो में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जा रहा है. इस बार ऑडियंस को शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है. आपको बता दें कि इस बार ऑडियंस पोल लाइफलाइन को भी शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है.
2:11 AM. 4 Nov 202:11 AM. 4 Nov
ऐसे खेल सकते हैं KBC Play Along
इसके लिए आपको सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा. इसी एप के जरिए आप गेम खेल सकते हैं और हर रोज 10 विजेताओं को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस बार खास बात यह भी है कि आप टीम बनाकर भी खेल सकते हैं. आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को इन्वाइट कर सकते हैं. टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा. हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा जिसे एक लाख रुपये दिए जायेंगे.
मुख्य बातें
Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : केबीसी के 12वें सीजन दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है. शो का जलवा पिछले 11 सीजन की तरह ही इस सीजन में भी जारी है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट उनसे अपनी जिंदगी से जुड़े कई रोचक वाक्ये शेयर करते हैं. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. KBC Play Along (Play Along option on SonyLIV app) के तहत हर दिन 10 लखपति को चुना जाएगा. इस बार Har Din 10 Lakhpati बनने का मौका आपके पास होगा. कुछ ही देर में आज के 10 लकी विनर्स की घोषणा होगी.