KBC 12 Updates : हॉटसीट पर छवि कुमार, जीते 25 लाख रुपये, यहां देखें KBC Play Along के आज के विनर्स की पूरी लिस्‍ट

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : केबीसी के 12वें सीजन का आगाज हो चुका है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के अंदाज का तो हर कोई दीवाना है. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. KBC Play Along (Play Along option on SonyLIV app) के तहत हर दिन 10 लखपति को चुना जाएगा. इस बार Har Din 10 Lakhpati बनने का मौका आपके पास होगा. कुछ ही देर में आज के 10 लकी विनर्स की घोषणा होगी.

4:19 AM. 29 Oct 20 4:19 AM. 29 Oct

राष्ट्रीयमंडल खेल से जुड़े सवाल के लिए छवि ने दिया सही जबाव

प्रश्न – किस खिलाड़ी ने 2018 के राष्ट्रीयमंडल खेलों में किस खेल में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता था

सही जवाब – मनिका बतरा

4:19 AM. 29 Oct 20 4:19 AM. 29 Oct

इस सवाल का छवि ने दिया सही जवाब

प्रश्न – लुंबिनी किस धार्मिक महापुरुष की जन्म भूमि है

सही जवाब – गौतम बुद्ध

4:19 AM. 29 Oct 20 4:19 AM. 29 Oct

इस प्रश्न के लिए छवि ने ली दो लाइफलाइन

प्रश्न – भारत के किस प्रधानमंत्री के कार्य़काल के दौरान पूर्व रियासतों के शासकों को दी जाने वाली प्रिवी-पर्स यानी राजभत्ते को समाप्त कर दिया गया था

सही जवाब – इंदिरा गांधी

4:19 AM. 29 Oct 20 4:19 AM. 29 Oct

हर दिन 10 लखपति के विजेता

कौशिक महंति (पटना)

रुखैया अमीन (वाराणसी)

प्रदीप कुमार (झांसी)

सोनू प्रताप सिंह (नई दिल्ली)

अंकित गुप्ता (नागपुर)

अजय जैन (इंदौर)

केशव विपिन कुमार सिंह ( वडोदरा)

अलवीरा अजीज ( बंगलुरु)

मोहित अरोरा (करनाल)

सौरभ वाधवा ( भुवनेश्वर)

4:19 AM. 29 Oct 20 4:19 AM. 29 Oct

छवि कुमार से पूछा गया ये सवाल

प्रश्न – पूतना का वध भगवान विष्णुु के किस अवतार ने किया था

सही जवाब – श्री कृष्ण

4:19 AM. 29 Oct 20 4:19 AM. 29 Oct

हॉटसीट पर छवि कुमार

छवि एक वायुसेना अधिकारी की एक गौरवशाली पत्नी हैं. वह एक अंग्रेजी शिक्षिका भी हैं. देश में योगदान देने के लिए, वह वायुसेना परिवार की युवा पत्नियों को अनौपचारिक रूप से काउंसलिंग भी करती हैं.

4:19 AM. 29 Oct 20 4:19 AM. 29 Oct

गौतम कुमार ने क्विट किया शो, जीते 1 लाख 60 हजार रुपये

प्रश्न – रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित रश्मिरथी महाभारत के किस चरित्र पर केंद्रित है

सही जवाब – कर्ण

4:19 AM. 29 Oct 20 4:19 AM. 29 Oct

गौतम ने इस प्रश्न के लिए लिया एक्सपर्ट एडवाइज

प्रश्न – किसी को डंक मारने के बाद किस कीट की मृत्यु हो जाती है

सही जवाब – मधुमक्खी

2:31 AM. 29 Oct 20 2:31 AM. 29 Oct

हर दिन 10 लखपति के 27 अक्टूबर के विजेता

माधव रमन (नोएडा)

भारती वाजपेयी ( उदयपुर)

द्वारकाधीश मिश्रा (रायपुर)

गोविंद कुमार (भागलपुर)

विशाल विनोद राव ( वार्धा)

रेखा गर्ग (दिल्ली)

बालधर यादव ( शोओनी)

दर्शन आहूजा ( ग्वालियर)

ध्रुव (पोरबंदर)

विकास कुमार (पटना)

2:31 AM. 29 Oct 20 2:31 AM. 29 Oct

नमस्कार, आदाब, सतश्री अकाल, देवियों और सज्जनों, कौन बनेगा करोड़पति में आपका स्वागत है

ये शब्द आपने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के दौरान अमिताभ बच्चन की आवाज में सुना होगा. इन शब्दों के लिए अमिताभ बच्चन को बहुत तारीफ भी मिलती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो की कामयाबी के पीछे अमिताभ बच्चन की कड़ी मेहनत के अलावा एक और शख्स की जादूगरी है जो शो के हर डायलॉग में जान फूंक देते हैं.

1:42 AM. 29 Oct 20 1:42 AM. 29 Oct

जाने कौन लिखता है केबीसी का स्क्रिप्ट

शो में बोले जानेवाले हिंदी और उर्दू के बेहतरीन शब्दों का श्रेय जाता है लेखक आरडी तैलंग को. तैलंग ही वो शख्स हैं जो साल 2000 से लेकर 2020 तक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. इतने सालों में उन्होंने सिर्फ अमिताभ बच्चन के लिए ही नहीं बल्कि तीसरे सीजन के होस्ट शाहरुख खान के लिए भी स्क्रिप्ट लिखी थी.

1:42 AM. 29 Oct 20 1:42 AM. 29 Oct

How to Register For KBC Play Along 2020

मोबाइल पर प्‍ले स्टोर से सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा. मेनू से “केबीसी प्ले अलॉन्ग” पर क्लिक करना होगा. Google या फेसबुक अकाउंट का उपयोग कर लॉगिन करें. नियम और शर्तों के लिए स्‍वीकृति दे. भाषा चुनें. ‘प्‍ले नाऊ’ ऑप्‍शन पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस रजिस्टर करें. जरूरत पड़ने पर केबीसी आपसे संपर्क कर सकती है. लिंग, उम्र, व्यवसाय और शिक्षा से संबंधित प्रश्नों सहित प्रोफ़ाइल संबंधी प्रश्नों के उत्तर दें. कृपया ध्यान दें कि ये प्रश्न अनिवार्य हैं और प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए खिलाड़ी को 20 अंक दिए जाएंगे.

1:42 AM. 29 Oct 20 1:42 AM. 29 Oct

रिकॉर्ड तोड़ा था

गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन के लिए इस बार 9 मई से रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था. जिसमें उन्होंने 14 सवाल पूछे थे. जिसके बाद 25 जून से दोबारा रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था, लेकिन यह केवल SONYLIV यूजर्स के लिए था. कोरोना वायरस के कारण इस बार KBC 12 के लिए ऑडिशन डिजिटली लिया गया था. जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे.

1:42 AM. 29 Oct 20 1:42 AM. 29 Oct

कोरोना के कारण ऑडियंस नहीं हैं केबीसी का हिस्सा

वैसे तो इस साल कोरोना के संक्रमण के कारण शो में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जा रहा है. इस बार ऑडियंस को शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है. आपको बता दें कि इस बार ऑडियंस पोल लाइफलाइन को भी शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है.

1:42 AM. 29 Oct 20 1:42 AM. 29 Oct

ऐसे खेल सकते हैं KBC Play Along

इसके लिए आपको सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा. इसी एप के जरिए आप गेम खेल सकते हैं और हर रोज 10 विजेताओं को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस बार खास बात यह भी है कि आप टीम बनाकर भी खेल सकते हैं. आप अपने दोस्‍तों और परिवार के सदस्‍यों को इन्‍वाइट कर सकते हैं. टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा. हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा जिसे एक लाख रुपये दिए जायेंगे.

मुख्य बातें

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : केबीसी के 12वें सीजन का आगाज हो चुका है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के अंदाज का तो हर कोई दीवाना है. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. KBC Play Along (Play Along option on SonyLIV app) के तहत हर दिन 10 लखपति को चुना जाएगा. इस बार Har Din 10 Lakhpati बनने का मौका आपके पास होगा. कुछ ही देर में आज के 10 लकी विनर्स की घोषणा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >