KBC 12 Updates : पटना के बिस्किट विक्रेता गौतम कुमार पहुंचे हॉटसीट पर, यहां देखें KBC Play Along के आज के विनर्स की पूरी लिस्ट
Copied link
Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन लोगों को काफी पसंद आ रहा है. शो 28 सितंबर 2020 को शुरू हुआ था. एक महीने में कई आम लोगों की जिंदगी को बदल दिया है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के अंदाज का तो हर कोई दीवाना है. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. इस बार खास बात यह भी है कि आप टीम बनाकर भी खेल सकते हैं. आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को इन्वाइट कर सकते हैं. टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा. हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा जिसे एक लाख रुपये दिए जायेंगे. यहां देखें LIVE Updates…
3:50 AM. 28 Oct 203:50 AM. 28 Oct
गौतम कुमार से पूछा गया ये सवाल
प्रश्न – नवंबर 2019 में चिराग पासवान किस पार्टी के अध्यक्ष बनें
सही जवाब – लोक जनशक्ति पार्टी
3:50 AM. 28 Oct 203:50 AM. 28 Oct
पटना के बिस्किट विक्रेता गौतम कुमार पहुंचे हॉटसीट पर
बिहार की राजधानी पटना में बिस्किट विक्रेता गौतम कुमार केबीसी के हॉटसीट पर पहुंच चुके हैं.
3:50 AM. 28 Oct 203:50 AM. 28 Oct
हर दिन 10 लखपति के 27 अक्टूबर के विजेता
माधव रमन (नोएडा)
भारती वाजपेयी ( उदयपुर)
द्वारकाधीश मिश्रा (रायपुर)
गोविंद कुमार (भागलपुर)
विशाल विनोद राव ( वार्धा)
रेखा गर्ग (दिल्ली)
बालधर यादव ( शोओनी)
दर्शन आहूजा ( ग्वालियर)
ध्रुव (पोरबंदर)
विकास कुमार (पटना)
3:50 AM. 28 Oct 203:50 AM. 28 Oct
इस सवाल के लिए लिया चंद्रशेखर ने लिया वीडियो ए फ्रेंड लाइफ लाइन
प्रश्न – हिंदू मान्यता के अनुसार, काम देव का वाहन कौन सा पक्षी है
सही जवाब – तोता
3:50 AM. 28 Oct 203:50 AM. 28 Oct
इस सवाल का चंद्रशेखर ने दिया सही जवाब
प्रश्न – कौन सा उपकरण रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलता है
सही जवाब – नवीन पटनायक
3:50 AM. 28 Oct 203:50 AM. 28 Oct
हॉटसीट पर चंद्रशेखर सातनकर, ये था उनका पहला सवाल
प्रश्न – अपने पैरों पर खडा़ होने का अर्थ क्या होता है
सही जवाब – आत्मनिर्भर
3:50 AM. 28 Oct 203:50 AM. 28 Oct
इस सवाल में उलझीं श्रुति, किया शो से क्विट
सवाल – एशियाई खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं
जवाब – विनेश फोगाट
3:50 AM. 28 Oct 203:50 AM. 28 Oct
श्रुति ने प्रयोग किया अंतिम लाइफ लाइन, ये था सवाल
प्रश्न – जननायक स्थल किसकी समाधी स्थल है
सही जवाब – चंद्रशेखर
KBC Play Along : कौन बनेगा करोड़पति दे रहा है घर बैठे लाखों जीतने का मौका, ऐसे खेलें केबीसी प्ले अलॉन्ग, यहां देखें विनर्स की लिस्ट
2:15 AM. 28 Oct 202:15 AM. 28 Oct
नमस्कार, आदाब, सतश्री अकाल, देवियों और सज्जनों, कौन बनेगा करोड़पति में आपका स्वागत है
ये शब्द आपने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के दौरान अमिताभ बच्चन की आवाज में सुना होगा. इन शब्दों के लिए अमिताभ बच्चन को बहुत तारीफ भी मिलती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो की कामयाबी के पीछे अमिताभ बच्चन की कड़ी मेहनत के अलावा एक और शख्स की जादूगरी है जो शो के हर डायलॉग में जान फूंक देते हैं.
2:00 AM. 28 Oct 202:00 AM. 28 Oct
जाने कौन लिखता है केबीसी का स्क्रिप्ट
शो में बोले जानेवाले हिंदी और उर्दू के बेहतरीन शब्दों का श्रेय जाता है लेखक आरडी तैलंग को. तैलंग ही वो शख्स हैं जो साल 2000 से लेकर 2020 तक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. इतने सालों में उन्होंने सिर्फ अमिताभ बच्चन के लिए ही नहीं बल्कि तीसरे सीजन के होस्ट शाहरुख खान के लिए भी स्क्रिप्ट लिखी थी.
2:00 AM. 28 Oct 202:00 AM. 28 Oct
रिकॉर्ड तोड़ा था
गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन के लिए इस बार 9 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था. जिसमें उन्होंने 14 सवाल पूछे थे. जिसके बाद 25 जून से दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था, लेकिन यह केवल SONYLIV यूजर्स के लिए था. कोरोना वायरस के कारण इस बार KBC 12 के लिए ऑडिशन डिजिटली लिया गया था. जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे.
2:00 AM. 28 Oct 202:00 AM. 28 Oct
How to Register For KBC Play Along 2020
मोबाइल पर प्ले स्टोर से सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा. मेनू से “केबीसी प्ले अलॉन्ग” पर क्लिक करना होगा. Google या फेसबुक अकाउंट का उपयोग कर लॉगिन करें. नियम और शर्तों के लिए स्वीकृति दे. भाषा चुनें. ‘प्ले नाऊ’ ऑप्शन पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस रजिस्टर करें. जरूरत पड़ने पर केबीसी आपसे संपर्क कर सकती है. लिंग, उम्र, व्यवसाय और शिक्षा से संबंधित प्रश्नों सहित प्रोफ़ाइल संबंधी प्रश्नों के उत्तर दें. कृपया ध्यान दें कि ये प्रश्न अनिवार्य हैं और प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए खिलाड़ी को 20 अंक दिए जाएंगे.
2:00 AM. 28 Oct 202:00 AM. 28 Oct
कोरोना के कारण ऑडियंस नहीं हैं केबीसी का हिस्सा
वैसे तो इस साल कोरोना के संक्रमण के कारण शो में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जा रहा है. इस बार ऑडियंस को शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है. आपको बता दें कि इस बार ऑडियंस पोल लाइफलाइन को भी शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है.
2:00 AM. 28 Oct 202:00 AM. 28 Oct
ऐसे खेल सकते हैं KBC Play Along
इसके लिए आपको सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा. इसी एप के जरिए आप गेम खेल सकते हैं और हर रोज 10 विजेताओं को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस बार खास बात यह भी है कि आप टीम बनाकर भी खेल सकते हैं. आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को इन्वाइट कर सकते हैं. टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा. हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा जिसे एक लाख रुपये दिए जायेंगे.
मुख्य बातें
Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन लोगों को काफी पसंद आ रहा है. शो 28 सितंबर 2020 को शुरू हुआ था. एक महीने में कई आम लोगों की जिंदगी को बदल दिया है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के अंदाज का तो हर कोई दीवाना है. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. इस बार खास बात यह भी है कि आप टीम बनाकर भी खेल सकते हैं. आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को इन्वाइट कर सकते हैं. टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा. हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा जिसे एक लाख रुपये दिए जायेंगे. यहां देखें LIVE Updates…