KBC 12 Updates : गुजरात की डॉ श्रुति सिंह अब तक जीत चुकी हैं इतनी रकम, यहां देखें KBC Play Along के विनर्स की पूरी लिस्‍ट

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है. आम इंसान की जिंदगी को खास बनाने वाले इस शो को चाहने वाले बहुत हैं. खास कर इसके होस्ट अमिताभ बच्चन का तो हर कोई कायल है. वैसे जो लोग केबीसी की हॉटसीट पर नहीं पहुंच सकते उन्हें घर बैठे लखपति बनने का मौका मिल रहा है. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. इस बार खास बात यह भी है कि आप टीम बनाकर भी खेल सकते हैं. आप अपने दोस्‍तों और परिवार के सदस्‍यों को इन्‍वाइट कर सकते हैं. टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा. हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा जिसे एक लाख रुपये दिए जायेंगे. यहां देखें LIVE Updates…

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

गुजरात की श्रुति सिंह जीत चुकी हैं 3 लाख 20 हजार रुपये

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

KBC Play Along के 23 अक्टूबर की टॉप टीम विजेताओं की लिस्‍ट

उर्मिला मोरे (ब्रह्मपुर)

सुमित पटेल (इंदौर)

बीरेन (राजकोट)

पल्‍लवी जैन (नोएडा)

मंदीप कुमार शर्मा (सीकर)

अभिषेक झा (नई दिल्‍ली)

संदीप कुमार शर्मा (सीकर)

आनंदी लाल शर्मा (सीकर)

कुमारी पुष्‍पा सुमन (नई दिल्‍ली)

आशीष कुमार अग्रवाल (सिरोही)

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

अभयारण्‍य से जुड़ा सवाल पूछा

सवाल – भारत का पहला और एकमात्र डॉल्फिन सैंक्‍चुअरी विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्‍य किस राज्‍य में स्थित है

जवाब- बिहार

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

भारतीय धर्म ग्रंथ से जुड़ा सवाल

सवाल- भारतीय धर्म ग्रंथ के अनुसार, लोपामुद्रा किस ऋषि की पत्‍नी थीं

जवाब- ऋषि अगस्‍त्‍य

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

मुख्‍यमंत्री से जुड़ा सवाल पूछा

सवाल- इनमें से किसने राज्‍य के मुख्‍यमंत्री के रूप में अपना पहला कार्यकाल वर्ष 2019 में शुरू किया

जवाब- उद्धव ठाकरे

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

सैंड आर्ट से जुड़ा सवाल पूछा

सवाल- पद्मश्री से सम्‍मानित किस कलाकार ने फरवरी 2020 में नमस्‍ते ट्रंप के आयोजन से पहले, इस रेतकला या‍नी सैंड आर्ट को बनाया था

जवाब- सुदर्शन पटनायक

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

ग्रंथ से जुड़ा सवाल पूछा

सवाल- इनमें से किस प्राचीन ग्रंथ के शीर्षक में उसके रचयिता का नाम है

जवाब- सुश्रुत संहिता

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

क्रिकेटर से जुड़ा सवाल पूछा

सवाल- राज्‍यसभा में मनोनीत होनेवाले भारत के पहले सक्रिय क्रिकेटर कौन हैं, जिनके नाम अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर 100 शतक बनाने का रिकॉर्ड है

जवाब- सचिन तेंदुलकर

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

ये सवाल पूछा

सवाल- संतृप्‍त, असंतृप्‍त और ट्रांस किसके प्रकार हैं

जवाब- वसा

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

KBC Play Along के 23 अक्टूबर के विजेता

वीरेंद्र वितोबा पाटिल (पेन)

रमेश चंद त्र‍िपाठी (अजमेर)

मोहम्‍मद तारिक (जमानिया)

देवपल पुरोहित (मुंबई)

लता नेतम (भिलाई नगर)

नौशा भासन (रायपुर)

आशना खन्‍ना (मुंबई)

नून अहमद (झांसी)

तिलोत्‍तमा हिम्‍मतराव ठाकरे (यावतमल)

मनोज कुमार वर्मा (शहडोल)

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

देशभक्ति से जुड़ा सवाल

सवाल- एक प्रसिद्ध देशभक्ति गीत के इस पंक्ति को पूरा करें- हिंद देश के निवासी सभी जन एक है….. चाहे अनेक हैं.

जवाब- रंग रूप वेश भाषा

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

झांझन से जुड़ा सवाल पूछा

सवाल- झांझन, पैजनिया और पाजेब को शरीर के किस अंग में पहना जाता है

जवाब- पैर

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

व्‍यंजन से जुड़ा सवाल पूछा

सवाल- इनमें से कौन सा व्‍यंजन आपको आमतौर पर पारंपरिक गुजराती थाली में मिलेंगे

जवाब- उंधियू

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

हॉट सीट पर डॉ श्रुति सिंह

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

कौशलेंद्र सिंह तोमर ने इस सवाल पर क्विट किया शो, जीते 40 हजार

सवाल- द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस 1857 नामक पुस्‍तक के लेखक कौन है

जवाब- विनय दामोदर सावरकर

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

खेल से जुड़े सवाल में उलझे कौशलेंद्र, ली तीन लाइफलाइन

सवाल – ग्रीष्‍मकालीन ओलंपिक खेलों में जीतने वाली अ‍भी तक एकमात्र महिला कौन है

जवाब – पी वी सिंधू

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

मध्‍य प्रदेश से जुड़ा सवाल पूछा

सवाल- मध्‍य प्रदेश इनमें से किस राज्‍य के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता

जवाब- झारखंड

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

रामायण से जुड़ा सवाल पूछा

सवाल – रामायण के अनुसार, यदि दशरथ लव-कुश के दादा थे तो जनक उनके क्‍या थे

जवाब- नाना

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

जीव से जुड़ा सवाल पूछा

सवाल – इनमें से कौन सा जीव एक अनियततापी यानी ठंडे रक्‍त वाला प्राणी है

जवाब- मेंढक

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

सवाल- एक किलो में हजार ग्राम होते हैं तो ढाई किलो में कुल कितने ग्राम होंगे जवाब- 2500

4:20 AM. 27 Oct 20 4:20 AM. 27 Oct

मुहावरे से जुड़ा सवाल पूछा सवाल

सवाल- एक हिंदी मुहावरे के अनुसार अजय विजय की आंखों में धूल झोंक रहा है, तो अजय विजय के साथ क्‍या कर रहा है

जवाब- धोखा दे रहा है

2:37 AM. 27 Oct 20 2:37 AM. 27 Oct

मध्‍य प्रदेश से ग्राम पंचायत सचिव कौशलेंद्र सिंह तोमर हॉट सीट पर हैं.

1:26 AM. 27 Oct 20 1:26 AM. 27 Oct

आज कौशलेंद्र सिंह तोमर हॉट सीट पर

1:26 AM. 27 Oct 20 1:26 AM. 27 Oct

कोरोना के कारण ऑडियंस नहीं हैं केबीसी का हिस्सा

वैसे तो इस साल कोरोना के संक्रमण के कारण शो में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जा रहा है. इस बार ऑडियंस को शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है. आपको बता दें कि इस बार ऑडियंस पोल लाइफलाइन को भी शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है.

1:26 AM. 27 Oct 20 1:26 AM. 27 Oct

रिकॉर्ड तोड़ा था

गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन के लिए इस बार 9 मई से रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था. जिसमें उन्होंने 14 सवाल पूछे थे. जिसके बाद 25 जून से दोबारा रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था, लेकिन यह केवल SONYLIV यूजर्स के लिए था. कोरोना वायरस के कारण इस बार KBC 12 के लिए ऑडिशन डिजिटली लिया गया था. जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे.

1:26 AM. 27 Oct 20 1:26 AM. 27 Oct

KBC Play Along के 22 अक्टूबर के विजेता

कृष्ण कांत झा

(नई दिल्ली)

सोनाली

(बेलाघाट)

बालमुकुंद

( उज्जैन)

देवेंद्र प्रभुने

(यवतमाल)

राजेशभाई

(राजकोट)

आकाश सिंघल

(मुंबई)

ललित राजपूत

(भोपाल)

संजय गोयल

(रायपुर)

हरेश

(अंजर)

गरिमा शेखावत

(जोधपुर)

1:26 AM. 27 Oct 20 1:26 AM. 27 Oct

ऐसे खेल सकते हैं KBC Play Along

इसके लिए आपको सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा. इसी एप के जरिए आप गेम खेल सकते हैं और हर रोज 10 विजेताओं को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस बार खास बात यह भी है कि आप टीम बनाकर भी खेल सकते हैं. आप अपने दोस्‍तों और परिवार के सदस्‍यों को इन्‍वाइट कर सकते हैं. टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा. हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा जिसे एक लाख रुपये दिए जायेंगे.

1:14 AM. 27 Oct 20 1:14 AM. 27 Oct

How to Register For KBC Play Along 2020

मोबाइल पर प्‍ले स्टोर से सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा. मेनू से “केबीसी प्ले अलॉन्ग” पर क्लिक करना होगा. Google या फेसबुक अकाउंट का उपयोग कर लॉगिन करें. नियम और शर्तों के लिए स्‍वीकृति दे. भाषा चुनें. ‘प्‍ले नाऊ’ ऑप्‍शन पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस रजिस्टर करें. जरूरत पड़ने पर केबीसी आपसे संपर्क कर सकती है. लिंग, उम्र, व्यवसाय और शिक्षा से संबंधित प्रश्नों सहित प्रोफ़ाइल संबंधी प्रश्नों के उत्तर दें. कृपया ध्यान दें कि ये प्रश्न अनिवार्य हैं और प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए खिलाड़ी को 20 अंक दिए जाएंगे.

1:14 AM. 27 Oct 20 1:14 AM. 27 Oct

कोरोना के कारण ऑडियंस नहीं हैं केबीसी का हिस्सा

वैसे तो इस साल कोरोना के संक्रमण के कारण शो में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जा रहा है. इस बार ऑडियंस को शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है. आपको बता दें कि इस बार ऑडियंस पोल लाइफलाइन को भी शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है.

मुख्य बातें

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है. आम इंसान की जिंदगी को खास बनाने वाले इस शो को चाहने वाले बहुत हैं. खास कर इसके होस्ट अमिताभ बच्चन का तो हर कोई कायल है. वैसे जो लोग केबीसी की हॉटसीट पर नहीं पहुंच सकते उन्हें घर बैठे लखपति बनने का मौका मिल रहा है. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. इस बार खास बात यह भी है कि आप टीम बनाकर भी खेल सकते हैं. आप अपने दोस्‍तों और परिवार के सदस्‍यों को इन्‍वाइट कर सकते हैं. टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा. हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा जिसे एक लाख रुपये दिए जायेंगे. यहां देखें LIVE Updates…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >