KBC13: 7 साल से ये कंटेस्टेंट अपने गुमशुदा पिता की कर रहा तलाश, कहानी जानकर इमोशनल हुए बिग बी

कौन बनेगा करोड़पति 13 में एक ऐसा कंटेस्टेंट आने वाला है जो सात साल से अपने पिता की तलाश कर रहा है. उसकी कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल हो जाते हैं.

Kaun Banega Crorepati 13: क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 13 में होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने कई बार कंटेस्टेंट्स हंसी- मजाक तो करते ही हैं. तो कभी- कभी वो अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से बिग बी के साथ शेयर करते है. ऐसा ही कुछ होने वाला है केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में. एक कंटेस्टेंट शो में अपने पिता के बारे में बातें करते दिखेगा.

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कौन बनेगा करोड़पति 13 का नया प्रोमो जारी किया है. प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, सौरव के पिता ने कर्ज लिया और कीमत चुकाई अपनों ने. 7 साल से अपने पिता की खोज में सौरभ और उनके भाई. एबी सर ने भी की प्रार्थना उनके वापस आने की. देखिए पूरा किस्सा केबीसी 13 में कल रात 9 बजे.

https://www.instagram.com/p/CVeTWBjJjaR/

प्रोमो वीडियो में कंटेस्टेंट्स सौरव, अमिताभ बच्चन को अपने पिता के बारे में बताते दिखे. अपने पिता को खोजने की बहुत कोशिश की उन्होंने, लेकिन निराशा ही हाथ लगी. सैरव की कहानी सुनकर बिग बी भी काफी इमोशनल हो जाते है और उनके आंखों में आंसू आ जाते है.

Also Read: आर्यन खान का बचाव करने कोर्ट पहुंचे मुकुल रोहतगी, NCB का दावा- शाहरुख की मैनेजर गवाहों को कर रहीं प्रभावित

वहीं, कौन बनेगा करोड़पति के पिछले एपिसोड में कंटेस्टेंट धवल अपनी पत्नी को साथ आए थे. इस दौरान दोनों एक दूसरे की शिकायत करते दिखे. दोनों की शिरायतों की लिस्ट खत्म ही नहीं होती. बिग बी ने दोनों की बातों को सुनकर अपना सिर पकड़ लिया था.

वहीं, केबीसी को इस सीजन का दूसरा करोड़पति साहिल आदित्य अहिरवार मिल गए हैं. साहिल ने कुछ समय पहले ही एक करोड़ रुपए जीते है. वो 19 साल के है और उनका सपना आईएएस ऑफिसर बनना है. वो हिंदी की नॉवेल और कहानियां पढ़ना भी बहुत पसंद करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >