KBC 12 Updates : हॉटसीट पर भोपाल की ओशीन जौहरी, यहां देखें केबीसी प्ले अलॉन्ग विजेताओं कि लिस्ट
Copied link
Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : केबीसी के 12वें सीजन को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. पिछले दिनों नाजिया नसीम शो के इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं, इसके बाद मोहिता शर्मा ने एक करोड़ रुपये जीते. अब एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि छत्तीसगढ़ की बस्तर की रहने वाली अनूपा दास शो में तीसरी करोड़पति बन गई हैं. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के अंदाज का तो हर कोई कायल है. पिछले 11 सीजन से लोग महानायक के होस्टिंग के कायल हैं. आपको बता दें महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो को कुछ दिन पहले ही इस सीजन की पहली करोड़पति नाजिया नसीम मिली थी. शो से जुड़े से लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…LIVE Updates
4:00 AM. 24 Nov 204:00 AM. 24 Nov
केबीसी प्ले अल़ॉन्ग के 23 नवंबर के विजेताओं की लिस्ट
रक्षित (वलसाड)
कमल कुमार (गुजरात)
शिवकुमार (झांसूी)
चेतना (छिंदवाडा़)
जयश्री(अहमदाबाद)
नागेश (पुणे)
भुपेंद्र (छत्तीसगढ़)
सुप्रिया (नई दिल्ली)
रश्मि अडवाणी (जयपुर)
पिंकी (जयपुर)
3:38 AM. 24 Nov 203:38 AM. 24 Nov
हॉटसीट पर भोपाल की ओशीन जौहरी
ओशिन भोपाल की रहने वाली हैं. इन्होंने नेश्नल लॉ यूनिवर्सिटी, भोुुपाल से बीए एलएलबी ऑनर्स परा किया है. ओशिन आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं.
3:38 AM. 24 Nov 203:38 AM. 24 Nov
सौरभ ने जीता 25 लाख, इस प्रश्न में उलझे क्विट किया शो
सवाल – किस संस्था के नाम पर डायनासोर की एक श्रेणी यानी जीनस का नाम रखा गया है
जवाब – भारतीय सांख्यिकी संस्थान
3:38 AM. 24 Nov 203:38 AM. 24 Nov
सौरभ ने रिस्क लेकर दिया इस सवाल का जवाब, पार किया दूसरा पड़ाव
प्रश्न- गुरुद्वारा तख्त श्री पटना साबिब का निर्माण किसने करवाया था
सही जवाब – महाराजा रणजीत सिंह
3:38 AM. 24 Nov 203:38 AM. 24 Nov
महेंद्र सिंह धौनी से संबंधित प्रश्न के लिए सौरभ ने प्रयोग की अपनी बची दो लाइफ लाइन
सवाल : महेंद्र सिंह धौनी ने किस टीम के लिए आईपीएल का दो सीजन खेला है
जवाब : राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स
3:38 AM. 24 Nov 203:38 AM. 24 Nov
सौरभ ने पार किया पहला पड़ाव
प्रश्न – दुनिया की सबसे लंबी नदी नील किस महाद्वीप में बहती है
सही जवाब – अफ्रीका
3:38 AM. 24 Nov 203:38 AM. 24 Nov
सौरभ ने दो लाइफ लाइन की मदद से पार किया पहला पड़ाव, फ्लिप किया प्रश्न
प्रश्न – गुलमर्ग शहर में गुल का अर्थ क्या होता है
जवाब – फूल
3:38 AM. 24 Nov 203:38 AM. 24 Nov
हॉटसीट पर दिल्ली के सौरभ कुमार, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में हैं कार्यरत
केबीसी कूी हॉटसीट पर दिल्ली के सौरभ कुमार पहुंच चुके हैं. वे एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं. सौरभ मूल रुप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं. उनका जन्म और पालन पोषण भी समस्तीपुर में हुआ है.
2:08 AM. 24 Nov 202:08 AM. 24 Nov
केबीसी प्ले अलॉन्ग के 19 नवंबर के विजेताओं के नाम
प्रमोदरनव (चेन्नई)
सीमा अग्रवाल (मध्य प्रदेश)
शानवेंद्र (वाराणसी)
सोमेश (भोपाल)
मनोज कुमार जैन (अलवर)
आदर्श (अहमदाबाद)
अरविंद शर्मा (हरदोई)
चेतन सिंह (पनधुरना)
रिजवान (जबलपुर)
मनीष (मोरेना)
2:08 AM. 24 Nov 202:08 AM. 24 Nov
1 करोड़ रुपए से ये काम करेंगी अनूपा
प्रोमो वीडियो में अनूपा कहती नजर आ रही हैं कि, जीत हुए पैसों से वह अपनी मां का इलाज कराएंगी जिन्हें थर्ड स्टेज का कैंसर है. वो जीती हुई पूरी राशि का उपयोग मां के इलाज में करनेवाली हैं. वह चाहती हैं कि किसी भी तरह उनकी मां पूरी तरह ठीक हो जाएं. उनकी बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी बेहद भावुक होते नजर आ रहे हैं.
1:24 AM. 24 Nov 201:24 AM. 24 Nov
अनूपा दास बनीं शो की तीसरी करोड़पति, प्रोमो आया सामने
अमिताभ बच्चन के इस शो की तीसरी करोड़पति भी महिला ही हैं. इससे पहले नाजिया नसीम और आईपीएस मोहिता शर्मा एक करोड़ जीत चुकी हैं. अब छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली अनूपा दास (Anupa Das) 1 करोड़ रुपए जीतकर इस शो की तीसरी एक करोड़पति बनने वाली हैं. शो से जुड़ा नया प्रोमो सामने आया है.
1:24 AM. 24 Nov 201:24 AM. 24 Nov
रिकॉर्ड तोड़ा था
गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन के लिए इस बार 9 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था. जिसमें उन्होंने 14 सवाल पूछे थे. जिसके बाद 25 जून से दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था, लेकिन यह केवल SONYLIV यूजर्स के लिए था. कोरोना वायरस के कारण इस बार KBC 12 के लिए ऑडिशन डिजिटली लिया गया था. जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे.
1:24 AM. 24 Nov 201:24 AM. 24 Nov
केबीसी 12 की दूसरी करोड़पति बनी मोहिता शर्मा
बीते हफ्ते आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा केबीसी 12 की दूसरी करोड़पति बनीं मोहिता शर्मा की पढ़ाई दिल्ली से हुई है, लेकिन वो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली है. मोहिता के पिता दिल्ली में मारुति कंपनी में जॉब करते थे और मोहिता की मां गृहणी है. मोहिता 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी है और जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं. 2019 में मोहिता ने आईएफएस अफसर रुशल गर्ग से शादी की है. मोहिता का ससुराल चंडीगढ़ में हैं.
1:24 AM. 24 Nov 201:24 AM. 24 Nov
नाजिया नसीम बनी हैं केबीसी 12 की पहली करोड़पति
नाजिया के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी वर्ष 2000 से कौन बनेगा करोड़पति में जाने की कोशिश कर रही थी. उन दिनों मोबाइल का जमाना नहीं था. टेलीफोन बूथ से जाकर शो में भाग लेने के लिए नंबर मिलाती थी. हर बार उसे निराशा हाथ लगी. बावजूद इसके, उसने हिम्मत नहीं हारी. नाजिया के माता-पिता ने भी उनका हौसला बढ़ाया.
1:24 AM. 24 Nov 201:24 AM. 24 Nov
How to Register For KBC Play Along 2020
मोबाइल पर प्ले स्टोर से सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा. मेनू से “केबीसी प्ले अलॉन्ग” पर क्लिक करना होगा. Google या फेसबुक अकाउंट का उपयोग कर लॉगिन करें. नियम और शर्तों के लिए स्वीकृति दे. भाषा चुनें. ‘प्ले नाऊ’ ऑप्शन पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस रजिस्टर करें. जरूरत पड़ने पर केबीसी आपसे संपर्क कर सकती है. लिंग, उम्र, व्यवसाय और शिक्षा से संबंधित प्रश्नों सहित प्रोफ़ाइल संबंधी प्रश्नों के उत्तर दें. कृपया ध्यान दें कि ये प्रश्न अनिवार्य हैं और प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए खिलाड़ी को 20 अंक दिए जाएंगे.
1:24 AM. 24 Nov 201:24 AM. 24 Nov
ऐसे खेल सकते हैं KBC Play Along
इसके लिए आपको सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा. इसी एप के जरिए आप गेम खेल सकते हैं और हर रोज 10 विजेताओं को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस बार खास बात यह भी है कि आप टीम बनाकर भी खेल सकते हैं. आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को इन्वाइट कर सकते हैं. टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा. हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा जिसे एक लाख रुपये दिए जायेंगे.
मुख्य बातें
Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : केबीसी के 12वें सीजन को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. पिछले दिनों नाजिया नसीम शो के इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं, इसके बाद मोहिता शर्मा ने एक करोड़ रुपये जीते. अब एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि छत्तीसगढ़ की बस्तर की रहने वाली अनूपा दास शो में तीसरी करोड़पति बन गई हैं. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के अंदाज का तो हर कोई कायल है. पिछले 11 सीजन से लोग महानायक के होस्टिंग के कायल हैं. आपको बता दें महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो को कुछ दिन पहले ही इस सीजन की पहली करोड़पति नाजिया नसीम मिली थी. शो से जुड़े से लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…LIVE Updates