Self Isolation में बर्तन धोते हुए Katrina Kaif का वीडियो VIRAL

Katrina Kaif का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बर्तन धो रही है. इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण कैटरीना कैफ (Katrina Kaif ) अभी सेल्फ आइसोलेशन में हैं. कैटरीना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बर्तन धो रही है. इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे है. कैटरीना का यह अंदाज फैंस काफी पसंद कर रहे है.

कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम से यह वीडियो शेयर किया है. इसमें वो फैन्स को बता रही हैं कि हाउस हेल्प को कोरोना वायरस के दौरान छुट्टी दे दी है और अब वह खुद बर्तन साफ कर रही हैं. इस वीडियो में कैटरीना बर्तन साफ करने का तरीका बताती नजर आ रही हैं.

उनके इस वीडियो पर फैंस के अलावा सेलेब्स भी कमेंट कर रहे है. उनके तसवीर पर एक्टर अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘मेरे घर में आपका स्वागत है. इसके अलावा एक्टर ने उन्हें कांताबेन 2.O भी बताया. वहीं, सुनील ग्रोवर ने भी कैटरीना कैफ के वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, ‘यह अंदाज बहुत क्रांतिकारी है.’

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना की फिल्म सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे टाल दी गयी है. रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म में कटरीना अक्षय कुमार के साथ रीयूनाइट हुई हैं. फ़िल्म की अगली रिलीज़ डेट अभी कन्फर्म नहीं है. माना जा रहा है कि स्थितियां सामान्य होने के बाद ही फ़िल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी. कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सभी सिनेमाघर फिलहाल 31 मार्च तक बंद कर दिये गये हैं.

बीते दिन उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके साथ वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी नजर आ रहे हैं. यह फोटो तीनों के वीडियो कॉल के दौरान की थी. इससे पहले एक्ट्रेस घर में ही एक्सरसाइज करते हुए और गिटार बजाते हुए भी नजर आई थीं.

बता दें कि कोरोना के चपेट में भारत में अब तक 498 लोग आ चुके हैं. इस बीमारी से 9 लोगों की मौत हो गयी है. देशभर में 30 राज्यों के 548 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है. हालांकि लॉकडाउन के बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं होने के कारण महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी ने अपने राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >