कैट-विक्की की शादी में सलमान-अक्षय नहीं होंगे शामिल
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी में मेहमान पहुंचना शुरू हो गए हैं. दोनों की शादी में अबतक कबीर खान, शरवरी, नेहा धूपिया और अंगद बेदी एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं. अब इस शादी की पूरी गेस्ट लिस्ट सामने आ गई हैं. जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से सिर्फ 9 लोगों का नाम ही गेस्ट लिस्ट में मौजूद है. इस लिस्ट में न तो सलमान का के किसी फैमिली का नाम है, न ही उनके दोस्त अक्षय कुमार का नाम शामिल है.
कटरीना-विक्की की गेस्ट लिस्ट में सिर्फ इन लोगों का नाम
फराह खान
करण जौहर
नित्या मेहरा
अंगद बेदी
नेहा धूपिया
शारवरी वाघ (सनी कौशल की गर्लफ्रेंड)
कबीर खान
मिनी माथुर
अंगिरा धर
डॉक्टर ज्वेल गमाडिया ( कटरीना होलिस्टिक डॉक्टर)
यासमीन कराचीवाला ( कटरीना की ट्रेनर)
अमित ठाकुर ( हेयर स्टाइलिस्ट)
डेनियल (मेकअप आर्टिस्ट)