Vicky Kaushal-Katrina Kaif इस प्रोजेक्ट में एक साथ करेंगे काम, शाहरुख खान-गौरी खान की लीग में होंगे शामिल

बॉलीवुड के पावर कपल में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही एक साथ काम करने वाले है. खबरों की मानें तो ये कपल एक विज्ञापन में साथ काम करेंगे.

बॉलीवुड के क्यूटटेस्ट कपल में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. ये कपल अक्सर पार्टिज और डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते है. अब खबर है कि दोनों एक साथ किसी स्पेशल प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाले हैं. राजस्थान में लैविश वेडिंग करने वाला ये कपल एक साथ एक ऐड में नजर आने वाले हैं.

ऐड में दिखेंगे कैटरीना और विक्की

बॉलीवुड लाइफ की खबरों के अनुसार, ” विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही DDecor AD में नजर आ सकते है. विक्की और कैटरीना को इस ब्रांड की ओर से संपर्क किया गया था. जिसके बाद दोनों कपल ने हामी भर दी. आपको बता दें कि ये ऐड किंग खान अपनी बीबी गौरी खान के साथ करते थे. सूत्र आगे कहते हैं, “विक्की और कैटरीना बॉलीवुड में काफी यंग और फेमस है. फैंस दोनों की जोड़ी को साथ देखने के लिए बेताब है. प्रोडक्शन की पूरी टीम ऐड की तैयारी शुरू करने के लिए बहुत एक्साइटेड है.

https://www.instagram.com/p/CdnKAElOAen/?hl=hi
विक्की और कैट की शादी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में सवाई माधोपुर में शादी की थी. दोनों की ये शादी काफी प्राइवेट थी. कपल ने फैमिली और दोस्त के बीच सात फेरे लिए थे. उन्होंने अपनी शादी की फोटोज फैंस के साथ शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, “हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें इस क्षण तक ले आई है. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की तलाश है, क्योंकि हम इस नए सफर को एक साथ शुरू करते हैं.”

https://www.instagram.com/p/CdPgmVttP0s/?hl=hi
कैटरीना कैफ इस फिल्म में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना की झोली में कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं. वह सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगी. जिसके बाद फोन भूत के साथ हॉरर-कॉमेडी शैली में भी हाथ आजमाती नजर आएंगी. इसके अलावा, कैटरीना ने मेरी क्रिसमस के लिए पहली बार विजय सेतुपति के साथ भी काम किया है, जो इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है.

https://www.instagram.com/p/CbwgHnvP3Ks/?hl=hi
Also Read: Hrithik Roshan की बहन पश्मीना रोशन इस फिल्म से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, शाहिद कपूर से है खास कनेक्शन
विक्की कौशल की आने वाली फिल्में

विक्की कौशल को आखिरी बार सरदार उधम में देखा गया था. शशांक खेतान की गोविंदा नाम मेरा में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे. उन्होंने सारा अली खान के साथ लक्ष्मण उटेकर की अभी तक शीर्षक वाली परियोजना की शूटिंग भी पूरी नहीं की है. विक्की मेघना गुलजार की सैम बहादुर में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में भी नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >