Khatron Ke Khiladi 13 में टीवी की संस्कारी बहू प्रेरणा की होगी एंट्री! अब लगेगा 440 बोल्ट का झटका, यहां जानें

सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 फेम एरिका फर्नांडिस को पिछले साल खतरों के खिलाड़ी ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया था. अब इस सीजन वो रोहित शेट्टी के शो में नजर आएगी की नहीं, इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप शिव ठाकरे (Shiv Thakare) इन दिनों चर्चा में है. शिव पहले कंटेस्टेंट है, जो रोहित शेट्टी के स्टंट-आधारित शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगे. शिव अक्सर शो में भाग लेने की इच्छा व्यक्त करते थे और उनकी इच्छा पूरी हो गई. शो में अभी भी अन्य कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट आनी बाकी है. इस बीच ऐसी चर्चा है कि शो में प्रेरणा यानी एरिका फर्नांडिस भाग लेगी. इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

एरिका फर्नांडिस होंगी खतरों के खिलाड़ी 13 में ?

एकता कपूर की सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 फेम एरिका फर्नांडिस को पिछले साल खतरों के खिलाड़ी ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया था. अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि, उन्हें इस साल भी शो ऑफर किया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से वह इस साल कमिटमेंट्स के कारण इसका हिस्सा नहीं बन सकी. साथ ही बताया कि हो सकता है कि अगले साल वो इसका हिस्सा बन सकती है.

प्रेरणा के रोल से एरिका ने बटोरी लोकप्रियता

एरिका फर्नांडिस तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी है. एरिका कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी है. पिछली बार वो हर्षद चोपड़ा और रोहमन शॉल के साथ एक सॉन्ग वीडियो में दिखी थी. इसके अलावा वो कसौटी ज़िंदगी की 2 में प्रेरणा शर्मा और शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीजन 3 में नजर आई थी. इसमें वो डॉ. सोनाक्षी बोस के रोल में नजर आई थी.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 को इस एक्टर ने मारी लात, मुंह मांगी रकम मिलने के बाद भी ऑफर को किया रिजेक्ट
ये है खतरों के खिलाड़ी 13 के कंफर्म कंटेस्टेंट

शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, अंजली आनंद और रूही चतुर्वेदी, रोहित शेट्टी की खतरों के खिलाड़ी 13 के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की शूटिंग मई 2023 में शुरू होगी. कहा जा रहा है कि शो 17 जुलाई को कलर्स पर रात 9:30 बजे प्रसारित होगा. अभी तक इसपर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पिछले सीजन तुषार कालिया शो के विजेता बने थे और फैसल शेख पहले रनर-अप रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >