करीना कपूर संग सेल्फी लेने के लिए एयरपोर्ट पर फैंस की लगी भीड़, किसी ने झपटा पर्स, तो किसी ने दिया धक्का

करीना कपूर खान को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. यहां सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी ने एक्ट्रेस को चारों तरफ से घेर लिया. हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस ने अपना संयम नहीं खोया और सभी के साथ सेल्फी खिचवाईं.

Kareena Kapoor Khan Mobbed At Airport: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेस में से एक है. एक्ट्रेस अपनी स्टाइलस्टेटमेंट की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. वह जहां भी निकलती है, पैपराजी उनकी फोटो खींचते हैं. हाल ही में करीना कपूर खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. यहां उनके साथ एक साल का बेटा जहांगीर अली खान और उनकी नैनी भी थीं. एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर काफी परेशान दिखाई दी. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

एक्ट्रेस को फैंस ने घेरा

दरअसल हुआ यूं कि करीना कपूर खान जैसे ही एयरपोर्ट पर अपनी कार से उतरी. वैसे ही फैंस ने उन्हें घेर लिया. सभी सेल्फी लेने के लिए आगे आते दिखाई दिए. अभिनत्री को इस दौरान काफी घबराया हुआ महसूस किया गया. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोई करीना का हाथ खींच रहा था, तो कोई उनसे जबरदस्ती टकरा रहा था. इस दौरान अदाकारा के हाथ से उनका पर्स भी नीचे गिर गया, हालांकि बेबो ने प्यारी सी स्माइल के साथ खुद को संभाला. इस दौरान बेबो के गार्ड ने उन्हें सेफ तरीके से अंदर तक छोड़ा. एक्ट्रेस इस दौरान एक सफेद शर्ट और ट्रैक पैंट में एक बुना हुआ स्लीवलेस स्वेटर और शेड्स में अपनी कार से बाहर निकलीं थी.

फैंस कर रहे करीना की तारीफ

करीना कपूर के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ”यह सही नहीं है, फैन्स को पता होना चाहिए कि कैसे बर्ताव करना है”. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ”बेहद बुरे फैंस को अपनी मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए”. एक और फैन ने कहा, ”लोग पागल हो गए हैं या क्या? कुछ शालीनता रखो.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वह वास्तव में डर गई… पीपीएल थोड़ा संवेदनशील होना चाहिए … वे भी इंसान हैं.”

Also Read: Vikram Vedha Movie Review: करीना कपूर-राकेश रोशन ने फिल्म को बताया ‘ब्लॉकबस्टर’, जानिये क्या है कहानी
इस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन गई करीना कपूर खान

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए करीना लंदन के लिए रवाना हो गईं. फिल्म का निर्माण एकता कपूर अपने बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत करेंगी. करीना ने पिछले साल अगस्त में इस फिल्म की घोषणा की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर हंसल मेहता और एकता कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की थी और इसे कैप्शन दिया था, “नई शुरुआत.” हंसल ने तस्वीर के साथ यह भी लिखा था, “वे अविश्वसनीय महिलाएं हैं और मैं उनके साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं. इस यात्रा के लिए @kareenakapoorkhan और @ektarkapoor की प्रतीक्षा कर रही हूं.” करीना हाल ही में आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >