शूटिंग से टाइम निकालकर कोणार्क सूर्य मंदिर पहुंचे कपिल शर्मा, शेयर की खूबसूरत तसवीर

कपिल शर्मा इन-दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर ओडिशा में हैं. जहां आज शूटिंग से समय निकालक कपिल कोणार्क सूर्य मंदिर पहुंच गये. यहां से कॉमेडियन ने बेहद खूबसूरत तसवीर शेयर की है.

कपिल शर्मा इस दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर ओडिशा में हैं. शूटिंग से समय निकालकर एक्टर कई बार घूमते स्पॉट किए जाते है. आज कपिल को पुरी में जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर में घूमते हुए देखा गया. एक्टर ने सूर्य मंदिर के पास से एक खूबसूरत तसवीर भी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कपिल शर्मा इस फोटो में काफी फिट नजर आ रहे हैं. उनका ये लीन फिगर देखकर फैंस काफी हैरान है और उनकी जबरदस्त तारीफ भी कर रहे हैं. कपिल इस दौरान रेड टीशर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं. वहीं आसपास लोगों की काफी भीड़ दिख रही है.

कपिल ने कोणार्क सूर्य मंदिर की फोटो डालकर कैप्शन में लिखा, “#कोणार्क #suntemple सुंदर #ओडिशा का दौरा करना एक अद्भुत अनुभव था.” वहीं फैंस कपिल की फोटो पर जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘सर आप फिल्में करोगा, तो कपिल शर्मा कौन करेगा’. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पाजी आप काफी पतले लग रहे हो’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जितनी खूबसूरत मंदिर…उतना ही खूबसूरत आत्मा हो आप’.

पिछले हफ्ते, कपिल ने भुवनेश्वर में बाइक राइड करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसके कैप्शन में लिखा, “मेरी पसंदीदा बाइक पर सुबह की सवारी का आनंद लेना #bullet #bulletlovers #beautiful #bhubaneswar #odisha”. इस वीडियो में कपिल येलो टी शर्ट में दिख रहे है औऱ सड़क पर बाइक राइड एंजॉय करते दिख रहे है. उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा है.

कपिल शर्मा और नंदिता ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात की थी. अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कपिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री @Naveen_Odisha जी से मिलकर खुशी हुई, अद्भुत आतिथ्य के लिए धन्यवाद और हमें घर जैसा महसूस कराने के लिए, आपका दिल आपके राज्य की तरह सुंदर है. #ओडिशा हमेशा मेरे दिल में रहेगा #Nanditadasofficial के लिए विशेष धन्यवाद, मुझे ओडिशा की खूबसूरत संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने के लिए, जैसे आप अपनी फिल्मों में करते हैं #beautiful #bhubaneswar #thecityoftemples.”

Also Read: कपिल शर्मा के हमशक्ल की तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल, कॉमेडियन के कमेंट ने जीत लिया दिल

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >