Kapil Sharma Net worth: कभी दुपट्टा बेचा करते थे कपिल शर्मा, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानिए उनकी नेटवर्थ

1 / 1
Kapil Sharma Net worth: कभी दुपट्टा बेचा करते थे कपिल शर्मा, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानिए उनकी नेटवर्थ
फुल स्क्रीन में देखें

Kapil Sharma Net worth: कभी दुपट्टा बेचा करते थे कपिल शर्मा, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानिए उनकी नेटवर्थ

कभी पैसे के लिए तरसने वाले कपिल आज करोड़ों रुपये के मालिक है. एक्टर इन-दिनों द कपिल शर्मा शो में दिखाई दे रहे है. शो में वह दर्शकों को खूब एंटरटेन करते है. कॉमेडियन कई फिल्म में भी काम कर चुके हैं.

कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर इन-दिनों द कपिल शर्मा शो में दिखाई दे रहे है. इस शो से कपिल अच्छी-खासी कमाई भी करते है.

कपिल शर्मा को यूं ही नहीं कॉमेडी किंग कहा जाता है. उन्होंने अपने दम पर ये मुकाम हासिल की है. स्टैंड-अप कॉमेडियन की कुल संपत्ति लगभग 336 करोड़ रुपये (2022 तक) है. कपिल की सालाना आय 10 लाख रुपये से ज्यादा है.

एबीपी के मुताबिक, कपिल शर्मा ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रति एपिसोड होस्ट करने के लिए 50 लाख चार्ज करते हैं. यही नहीं कपिल शर्मा के पास कई लग्जरी कारें है. उनके पास करोड़ों की लग्जरी वैनिटी वैन भी है.

कपिल शर्मा के घर में मर्सिडीज, वॉल्वो और रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत लाखों में है. उनके पास मुंबई में आलीशान घर भी है.

टीवी के साथ ही, वो फिल्मो में भी आ चुके है. एक ऐसा भी वक्त था, जब कपिल शर्मा के पास अपनी बहन की सगाई करवाने तक के रुपये नहीं थे. जेब खर्च के लिए वो टेलीफोन बूथ पर काम किया करते थे.

कपिल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि पैसों की दिक्कत के कारण उनकी बहन की शादी टल गई थी. अपने घर को चलाने के लिए उन्होंने दुपट्टा तक बेचा था. ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के तीसरे सीजन को जीतने के बाद कपिल ने अपनी बहन की शादी की और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

कपिल ने 12 दिसंबर, 2018 को जालंधर में गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए. वे दिसंबर 2019 में एक बेटी अनायरा शर्मा के माता-पिता बने. दोनों ने फरवरी 2021 में अपने बेटे त्रिशान का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >