कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने बढ़ाई फीस, The Kapil Sharma 3 के लिए मांगे इतने करोड़?

Kapil Sharma fees for Kapil Sharma Show 3 : द कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) की लोकप्रियता लोगों के बीच काफी है. अब एक बार फिर से शो टीवी पर वापसी कर रहा है. ऐसे में फैंस ब्रेसबी से दिल थामकर कपिल शो का इंतजार कर रहे है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि कॉमेडी किंग ने इस सीजन के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है. इस सीजन के लिए कपिल मोटी रकम चार्ज कर रहे है.

Kapil Sharma fees for Kapil Sharma Show 3 : द कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) की लोकप्रियता लोगों के बीच काफी है. अब एक बार फिर से शो टीवी पर वापसी कर रहा है. ऐसे में फैंस ब्रेसबी से दिल थामकर कपिल शो का इंतजार कर रहे है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि कॉमेडी किंग ने इस सीजन के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है. इस सीजन के लिए कपिल मोटी रकम चार्ज कर रहे है.

इतना चार्ज कर रहे कपिल शर्मा!

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा इस सीजन को होस्ट करने कि लिए एक एपिसोड के लिए 50 लाख रुपए लेने वाले है. मतलब कपिल शर्मा शो हफ्ते में दो दिन आता है, ऐसे में एक हफ्ते के लिए 1 करोड़ रुपए की फीस लेंगे. बता दें कि पिछले सीजन के लिए कपिल ने एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए चार्ज किए थे.

https://www.instagram.com/p/CIsbJqNAh8C/

सुमोना-कृष्णा की इतनी है फीस

वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा अभिषेक सपना का किरदार निभाने के लिए हर वीकेंड 10 से 12 लाख रुपये लेते हैं. जबकि एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती हर हफ्ते के लिए 2 से 3 लाख रुपये लेती हैं. भारती के फीस की बात करें तो वो हर वीकेंड के 10 से 12 लाख रुपये मिलते हैं. वहीं, सीजन 3 के लिए इनके फीस के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है.

Also Read: बिकिनी छोड़ स्टाइलिश ड्रेस में नजर आई कृष्णा श्रॉफ, तो यूजर ने कर दिया मजेदार कमेंट, बोले पहली बार कपड़ों में देखा

जल्द शुरू होगा कपिल शो

कुछ समय पहले भारती सिंह ने कंफर्म किया था कि द कपिल शर्मा शो जल्द लौट रहा है. भारती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “हमें बताया गया था कि यह जुलाई या अगस्त में शुरू हो सकता है. हम सभी आपस में बात कर रहे थे. कपिल भाई भी जुलाई में फिर से इसकी शुरूआत करना चाहते हैं, क्योंकि शो जनवरी से बंद हो गया है, लेकिन अब वापस लौटने की जरूरत है.

शो में दिखेंगे आम चेहरे

वहीं, इस बार कहा जा रहा है कि कपिल शो के फॉरमेट में कुछ बदलाव किया जा रहा है. इस बार शो का हिस्सा वो आम आदमी भी बनेंगे जिन्होंने कपिल द्वारा चलाए गए ऑडिशन में पास किया था. बता दें कि कपिल की टीम में भारती सिंह, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और कृष्णा अभिषेक शामिल हैं. जबकि जज की भूमिका अर्चना पूरण सिंह निभाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >