Kannappa Box Office Collection Day 1: विष्णु मांचू की 'कन्नपा' ने पहले दिन बजाया डंका, छाप डालें करोड़ों

Kannappa Box Office Collection Day 1: विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' ने पहले दिन शानदार शुरुआत की है. फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों से भी खूब अच्छा रिस्पांस मिला. ऐसे में जानें पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

Kannappa Box Office Collection Day 1: 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. फिल्म को एक आध्यात्मिक अनुभव बताया जा रहा है और इसके VFX और क्लाइमैक्स की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे सुपरस्टार्स के कैमियो और विशेष भूमिकाएं शामिल हैं, जिनकी झलक भर से ही दर्शक भावुक हो रहे हैं. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म ने अबतक कितनी कमाई की है.

पहले दिन की कमाई कितनी रही?

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, कन्नप्पा ने पहले दिन 1.36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. हालांकि, यह आंकड़े शाम तक बढ़ सकती है, क्योंकि पब्लिक रिव्यू अच्छे हैं और फिल्म वर्ड ऑफ माउथ के जरिए दर्शकों को खींच रही है.

‘फिल्म को एक बड़ी ओपनिंग दे…’

विष्णु मांचू ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म के ओपनिंग के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘प्रभास, अक्षय कुमार जैसे नाम आपकी फिल्म को एक बड़ी ओपनिंग दे सकते हैं, ध्यान खींच सकते हैं, लेकिन अगर कहानी में दम नहीं है, तो दर्शक टिकेंगे नहीं. मैंने हमेशा यही माना है कि स्टार्स शुरुआत में दर्शकों को खींच सकते हैं, लेकिन वही दर्शक तभी लौटते हैं जब कहानी उनके दिल को छूती है.’

‘यही मेरी कोशिश रही है कि कंटेंट ही मेरा असली स्टार बने. ऑडियंस आज बहुत स्मार्ट है. उन्हें दिखावा नहीं, सच्चाई चाहिए. तो हां, स्टार पावर एक टॉर्च की तरह है, जो रोशनी देती है, लेकिन रास्ता तो कहानी ही तय करती है.’

फिल्म की शानदार स्टार कास्ट

कन्नप्पा में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं. वहीं, प्रभास ऋग्वेदिक योद्धा रुद्र का 45 मिनट का कैमियो कर रहे हैं. जबकि, अक्षय कुमार भगवान शिव और काजल अग्रवाल माता पार्वती की भूमिका में हैं. साथ ही मोहनलाल किरात योद्धा का रोल कर रहे हैं. इसके निर्देशन की कमान मुकेश कुमार सिंह संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़े: Kannappa X Review: प्रभास-अक्षय के कैमियो से चमकी ‘कन्नप्पा’, क्लाइमेक्स देख लोग बोले- आखिरी 30 मिनट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >