Shobhitha Shivanna: कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना की संदेहास्पद मौत, अपार्टमेंट में पाई गईं मृत

Shobhitha Shivanna: कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना की संदेहास्पद मौत हो गई है. अभिनेत्री अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं.

Shobhitha Shivanna: कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना हैदराबाद स्थिति अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. गाचीबोवली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया, अभिनेत्री शोभिता ने कथित तौर पर कोंडापुर में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जो कि गाचीबोवली पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है.

कौन हैं अभिनेत्री शोभिता

अभिनेत्री शोभिता कर्नाटक के हासन जिले की रहने वाली थीं. उनकी शादी हो चुकी थी और दो साल से हैदराबाद में रह रही थीं. अभिनेत्री की मौत कैसे हुई, इसकी जांच हो रही है. फिलहाल मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >