Dhaakad song She is On Fire: कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का पहला गाना रिलीज, फायर अंदाज में दिखी एक्ट्रेस

कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म धाकड़ का पहला गाना ‘शी इज ऑन फायर’ आज रिलीज हो गया है. फिल्म में एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है. ये फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म धाकड़ का पहला गाना शी इज ऑन फायर रिलीज हो गया है. इस गाने में कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और बादशाह को फायरी अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है. फैंस गाने को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस गाने को बादशाह ने कंपोज किया है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. फिल्म में कंगना स्पाई एजेंट अग्नि के रुप में नजर आ रही है, जो अपने एक्शन से दुश्मनों का खात्मा करेंगी. धाकड़ में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी हैं. धाकड़ रजनीश घई द्वारा निर्देशित है और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट, सोहेल मकलाई प्रोडक्शंस और एसाइलम फिल्मों के बैनर तले दीपक मुकुट और सोहेल मक्लई द्वारा निर्देशित है. फिल्म 20 मई 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >