Kajol को इस वजह से जमकर किया जा रहा है ट्रोल, फैंस बोले- जया बच्चन की कॉपी, देखें VIDEO

Kajol: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस को एक अस्पताल से निकलते और अपने बॉडीगार्ड को धक्का देते हुए देखा जा सकता है. जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हो रही है.

Kajol: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस की शादी अजय देवनग से हुई है और वो दो बच्चों निसा और युग की मां है. अब अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्हें अपने बेटे के साथ क्लिनिक से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया. क्लिप में देखा जा सकता है कि काजोल का बॉडीगार्ड युग को कार तक लेकर जा रहा है. तभी एक्ट्रेस आती हैं और उसे हटाते हुए खुद अपने बेटे का हाथ पकड़ लेती है. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया. नेटिजन्स अलग-अलग तरह के कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, काजोल ने अपने बॉडीगार्ड को धक्का क्यों दिया… वो तो बस मदद कर रहा था. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ये जया बच्चन की कॉपी है. वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजोल ‘महाराग्नि: क्वीन ऑफ क्वींस’ में नजर आएंगी और 27 साल बाद प्रभुदेवा के साथ दोबारा काम करेंगी. उनकी पाइपलाइन में कृति सेनन के साथ दो पत्ती भी है.

Also Read-काजोल की ये है ऑल टाइम फेवरेट फिल्म, नाम जानकर आप भी कहेंगे क्या सच में

Also Read- Kajol Devgn Birthday: जब पहली मुलाकात में पति अजय देवगन को काजोल लगी घमंडी, इस फिल्म से हुई प्यार की शुरुआत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >