Junior G: बच्चों का सुपरहीरो ‘जूनियर जी’ याद है आपको? जानिए कहां है आजकल

Junior G: जूनियर जी का रोल निभाने वाले अमितेश कोच्चर फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से दूर है. जूनियर जी बच्चों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. आजकल वो कहां है, आपको बताते हैं.

Junior G: 90 के दशक के दौरान डीडी नेशनल चैनल पर जूनियर जी शो आता था. ये शो बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था. इस शो ने दर्शकों के दिल में ऐसी जगह बनाई कि आज भी लोगों को ये याद होगा. जूनियर जी को ये शो मुकेश खन्ना के शो शक्तिमान को कड़ी टक्कर देता था. जूनियर जी का रोल अमितेश कोच्चर ने निभाया था. क्या आपको पता है कि वो अभी कैसा दिखता है और क्या कर रहा हैं.


कहां है बच्चों का सुपरहीरो ‘जूनियर जी’
जूनियर जी के डायरेक्टर घनश्याम पाठक थे और इसकी कहानी सनातन नेहरु श्रीकांत ने लिखी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल के टोटल 156 एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट हुए थे. इसमें गौरव नाम के एक अनाथ बच्चे की कहानी दिखाई गई है. गौरव के पास कई सारी अलौकिक शक्तियां होती है, जो उसे एक जादुई रिंग से मिलती है. अपनी शक्तियों के दम पर वो बुराई से लड़ता है. जूनियर जी बच्चों का सुपर हीरो था. ये शो बच्चों के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर था.

The Great Indian Kapil Show: आमिर खान को इस वजह से एक्स वाइफ रीना दत्ता ने मारा था थप्पड़, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Top 5 Villain: इन एक्टर्स ने बड़े पर्दे पर खलनायक के किरदार से मचायी दहशत, खौफनाक लुक से दर्शकों के उड़ाए होश

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी कहेगी ईशान से I LOVE YOU, प्यार के बदले मिलेगा उसे थप्पड़, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट


अमितेश कोच्चर बने थे ‘जूनियर जी’
वहीं, जूनियर जी का रोल निभाने वाले अमितेश कोच्चर का एक यूट्यूब चैनल ‘अमितेश व्लॉग्स’ है. इसपर वो आए दिन कई मजेदार वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं. बता दें कि उनके चैनल पर 8 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर है. इसके अलावा अमितेश अपने यूट्यूब चैनल पर ‘जूनियर जी’ के सेट पर की गई मस्ती और अपने अनुभव को भी दर्शकों के साथ शेयर करते है. हालांकि उनके बारे में सोशल मीडिया पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. वहीं, एक्टर एक्टिंग की दुनिया से दूर है और उन्होंने जूनियर जी के अलावा कोई अन्य शो में काम नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी शादी हो गई है.

पिता इरफान खान को याद कर बाबिल ने लिखा भावुक पोस्ट, किया ये खास वादा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >